1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कर्नाटक में दिल दहला देने वाली घटना, दिवाली के दिन एक ही घर में मिलीं 4 लाशें

कर्नाटक में दिल दहला देने वाली घटना, दिवाली के दिन एक ही घर में मिलीं 4 लाशें

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 12, 2023 04:05 pm IST,  Updated : Nov 12, 2023 04:10 pm IST

कर्नाटक के उडुपी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के तृप्ति नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। परिवार के तीन बच्चे और उनकी मां के शव बरामद हुए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

पूरा देश आज दिवाली के जश्न में डूबा है। वहीं, कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्नाटक के उडुपी जिले के तृप्ति नगर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर में मिले। परिवार के तीन बच्चे और मां के शव बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, एक नकाबपोश शख्स ने जबरन घर में घुसा और हसीना और उसके तीन बच्चों पर बेरहमी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मृत महिला का पति खाड़ी देश में काम करता है।

घर से सोना-नकदी चोरी नहीं

उडुपी जिले के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। उडुपी एसपी ने बताया कि एक अज्ञात शख्स आया और मां और तीन बेटों की हत्या कर दी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घर से कोई सोना या नकदी चोरी नहीं हुई है। मालपे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 

मां और तीन बेटों की हत्या

उडुपी पुलिस ने एक बयान में बताया कि मृतकों में तीन बेटे और उनकी मां शामिल हैं। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय हसीना, 23 वर्षीय अफनान, 21 वर्षीय अयनाज और 14 वर्षीय असीम के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।