1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लड़की को अकेली जानकर घर में गलत इरादे से घुसा शख्स, पुलिस ने लगाया POCSO ऐक्ट

लड़की को अकेली जानकर घर में गलत इरादे से घुसा शख्स, पुलिस ने लगाया POCSO ऐक्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 09:22 pm IST

आरोपी को ‘बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Erode Sexual Assault, Erode Man Molesting, Erode Arrest, Erode Teenage Sexual Harassment- India TV Hindi
आरोपी को ‘बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। Image Source : INDIA TV

इरोड: तमिलनाडु के इरोड में पड़ोसी युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक नाबालिग लड़की को अकेला जान उसका पड़ोसी गलत इरादे से घर में घुस गया और उसका यौन उत्पीड़न करने के बाद भाग गया। बाद में 15 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में रविवार को 26 साल के इस शख्स को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स को जब पता चला कि पड़ोस में रहने वाली 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की घर में अकेली है तो वह उसके घर में घुस गया। उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया तो वह भाग गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता जब घर लौटे तो पीड़िता ने उन्हें घटना के बारे में बताया।

इसके बाद, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को ‘बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।