1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गुरुग्राम: शादी न होने से परेशान शख्स ने मामा की गोली मार हत्या की

गुरुग्राम: शादी न होने से परेशान शख्स ने मामा की गोली मार हत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2020 10:37 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 10:37 pm IST

गुरुग्राम के सेक्टर-39 इलाके में घरेलू विवाद को लेकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी।

Man Guns Down Uncle, Man Kills Uncle, Man Murder Uncle, Man Shot Dead Uncle- India TV Hindi
गुरुग्राम के सेक्टर-39 इलाके में घरेलू विवाद को लेकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-39 इलाके में घरेलू विवाद को लेकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरुग्राम के झाड़सा गांव के वीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पप्पू सोमवार शाम को एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। अपने मामा को गोली मारने के बाद आरोपी कौशल ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और वह पिस्तौल भी सौंप दी, जिसका उसने इस्तेमाल किया था। पुलिस के अनुसार, कौशल शादी नहीं होने के कारण परेशान था। घटना के बाद उसने खुद ही परिजनों और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

बेरोजगार होने के चलते नहीं हुई शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल पप्पू को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पप्पू ड्राइवर था और उसने कुछ समय पहले अपने भांजे कौशल की शादी के लिए एक लड़की देखी थी, लेकिन बेरोजगार होने के कारण उसकी शादी नहीं हो सकी। इस बात को लेकर कौशल अपने मामा से नाराज था। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि सोमवार सुबह आरोपी कौशल अपने मामा के घर गया था, जहां दोनों में बहस हो गई और कौशल ने अपने मामा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

नशे का भी आदी है आरोपी कौशल
बोकन ने बताया कि रात में पप्पू सिंह पड़ोसी की बेटी के एक शादी समारोह में शामिल होने सेक्टर-39 गए थे। लौटते समय कौशल ने उसे सीने में गोली मार दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नशे का आदी है। उन्होंने बताया कि आरोपी से हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसने पुलिस के सामने खुलासा किया कि जिस व्यक्ति से उसने हथियार खरीदा था, उसकी मौत हो चुकी है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के सदर थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।