1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शख्स ने पत्नी, सास और दो मासूमों को उतारा मौत के घाट; 4 लाशें देख पसरा मातम

शख्स ने पत्नी, सास और दो मासूमों को उतारा मौत के घाट; 4 लाशें देख पसरा मातम

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 12, 2024 06:43 am IST,  Updated : May 12, 2024 06:43 am IST

बिहार के मधुबनी जिले में चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने रात में अपनी सास, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शख्स ने की चार लोगों की हत्या।- India TV Hindi
शख्स ने की चार लोगों की हत्या Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मधुबनी: जिले में एक बार फिर एक ही परिवार में चार लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। आरोपी उसी परिवार में रहता था, जो कि उसकी ससुराल थी। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बात से नाराज होकर शख्स ने अपनी सास, पत्नी और दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय सभी लोग सो रहे थे, तभी आरोपी ने सभी की हत्या कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के संबंध में जांच की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सोते समय घटना को दिया अंजाम

दरअसल, जिले में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात अपनी पत्नी, सास और दो बच्चों की उस समय हत्या कर दी जब सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में हुई। झंझारपुर के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने शनिवार को मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पवन कुमार महतो वारदात के बाद फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी के दो अन्य बच्चे किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे और उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पवन की पत्नी अपने बच्चों के साथ पिछले कई दिनों से मायके में रह रही थी और आरोपी भी अपने ससुराल में ही रह रहा था। (इनपुट- भाषा) 

यह भी पढ़ें-

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पास है कितनी संपत्ति? हलफनामे में किया खुलासा

सनकी शख्स ने मां-पत्नी और 3 मासूमों को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी; 6 लाशों को देख मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।