1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मंगलुरु में नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर कोऑपरेटिव बैंक को लूटा, सामने आया वीडियो

मंगलुरु में नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर कोऑपरेटिव बैंक को लूटा, सामने आया वीडियो

 Reported By: T Raghavan Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 17, 2025 06:36 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 06:49 pm IST

डकैती को अंजाम दिए जाने के बाद अपराधी कार में सवार होकर घटनास्थल से भाग गये। मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें बनायीं गई हैं।

CCTV- India TV Hindi
मंगलुरु में बैंक लूटने के बाद फरार होते अपराधी Image Source : INDIA TV

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में आज एक कोऑपरेटिव बैंक को नकाबपोश लुटेरों ने लूट लिया। पुलिस के मुताबिक शहर के कोटेकरे इलाके में सहकारी संग बैंक,में आज सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच एक डकैती की यह घटना हुई।

5 से 6 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

चश्मदीदों के मुताबिक  25-35 आयु वर्ग के 5-6 व्यक्तियों का एक समूह नकाब पहनकर और पिस्तौल, तलवार और चाकू सहित हथियार लेकर बैंक में दाखिल हुआ। घटना के वक्त बैंक में 4-5 कर्मचारी मौजूद थे।

आपस में हिंदी में बात कर रहे थे बदमाश

सभी बदमाश आपस में हिंदी में बात कर रहे थे। बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और उन्हें तिजोरी खोलने के लिए मजबूर किया। बदमाश अपने साथ सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान से पता चलता है कि चोरी की गई वस्तुओं का मूल्य लगभग ₹10-12 करोड़ है, हालांकि विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

डकैती को अंजाम दिए जाने के बाद अपराधी कार में सवार होकर घटनास्थल से भाग गये। मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें बनायीं गई हैं। उपलब्ध सुरागों और तकनीकी निगरानी के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।