1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड में झाड़-फूंक के दौरान मौलाना ने लड़की को जलाया

झारखंड में झाड़-फूंक के दौरान मौलाना ने लड़की को जलाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2022 08:08 am IST,  Updated : Apr 03, 2022 08:08 am IST

झारखंड के चतरा जिले में झाड़-फूंक के दौरान एक मौलाना ने 14 वर्षीय बीमार लड़की से मारपीट की और जलती हुई अगरबत्ती से उसके शरीर पर कई जगह दागा। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

झारखंड में झाड़-फूंक के दौरान मौलाना ने लड़की को जलाया- India TV Hindi
झारखंड में झाड़-फूंक के दौरान मौलाना ने लड़की को जलाया Image Source : सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया

Highlights

  • मौलाना ने लड़की को अगरबत्ती से जलाया
  • 14 वर्षीय बीमार लड़की के साथ की मारपीट
  • आरोपी अब्दुल वाहिद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची: झारखंड के चतरा जिले में झाड़-फूंक के दौरान एक मौलाना ने 14 वर्षीय बीमार लड़की से मारपीट की और जलती हुई अगरबत्ती से उसके शरीर पर कई जगह दागा। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि घटना लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में कोलकोले पंचायत के संभे गांव की है।

घटना के सिलसिले में आरोपी मौलाना मोहम्मद वाहिद (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि संभे गांव की लड़की की होली के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। मौलाना ने झाड़ फूंक कर उसकी तबियत ठीक करने का दावा किया। लड़की के माता पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बेरहमी से उसे मारा पीटा और जलती हुई अगरबत्ती से शरीर के कई स्थानों पर दागा। 

पुलिस ने बताया कि गंभीर अवस्था में लड़की को रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी अब्दुल वाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।