1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी के फिरोजाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने पर व्यक्ति गिरफ्तार

यूपी के फिरोजाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने पर व्यक्ति गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2021 07:02 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 07:02 pm IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नारखी इलाके में एक 28 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को खेत में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।

Minor Girl Rape, Minor Girl Rape Firozabad, Girl Rape Firozabad- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नारखी इलाके में एक 28 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।  Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नारखी इलाके में एक 28 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को खेत में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात को अंजाम दिए जाते वक्तर आरोपी के दोस्त ने युवती को बाद में ब्लैकमेल करने के इरादे से मोबाइल फोन पर घटना को रिकॉर्ड कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर उसी गांव के ही 2 आरोपी पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘आरोपी के दोस्त ने वीडियो किया शूट’

पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी 1 दिसंबर को जब पशुओं के लिए चारा इकट्ठा करने गई थी, तभी भूरी सिंह नाम के आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आरोपी के 25 वर्षीय दोस्त अनिल कुमार ने पूरी वारदात का वीडियो शूट किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि दोनों ने उसकी बेटी को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। पीड़िता ने कहा कि सिंह और कुमार ने वीडियो के दम पर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ पिछले एक महीने में कई बार रेप किया।

‘सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर’
लड़की ने दावा किया कि जब उसने इस महीने की शुरूआत में दोनों पुरुषों से मिलने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग लड़की से मिली शिकायत के आधार पर भूरी सिंह और अनिल कुमार के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म के लिए सजा), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और SC/ST की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर सिंह को जेल भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।