1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. चोरों का सिर मुंडवाने के बाद बिना कपड़े निकाली गई बारात, अब पुलिस कर रही है ये काम

चोरों का सिर मुंडवाने के बाद बिना कपड़े निकाली गई बारात, अब पुलिस कर रही है ये काम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2021 10:52 am IST,  Updated : Jan 08, 2021 10:52 am IST

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने चोरों के कपड़े उतारकर बैंड बाजे के साथ उन्हें घूमाने के आरोप में 8 से 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। 

mobile thieves naked baraat police viral video चोरों का सिर मुंडवाने के बाद बिना कपड़े निकाली गई बार- India TV Hindi
चोरों का सिर मुंडवाने के बाद बिना कपड़े निकाली गई बारात, अब पुलिस कर रही है ये काम Image Source : VIDEO GRAB

मुंबई. मुंबई में बुधवार से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग दो चोरों के सारे कपड़े उतरवाकर मोहल्ले में परेड निकाल रहे हैं। इस दौरान दोनों चोर सिर्फ अंडरवियर में थे और लोगों ने बारात की तरफ पर जमकर ढोल नगाड़े बजाए और पूरे मोहल्ले में उन्हें घुमाया जा रहा है। ये वीडियो वेस्ट मालाड है और जिन दो चोरों को गंजा कर बारात निकाली जा रही है, उनपर मोबाइल चुराने का आरोप है।

पढ़ें- रेलवे ने दी गुड न्यूज! अब जल्द ही दोबारा पटरियों पर दौड़ेगी ये ट्रेनें

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने किया नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, यहां है पूरी जानकारी

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने चोरों के कपड़े उतारकर बैंड बाजे के साथ उन्हें घूमाने के आरोप में 8 से 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांदीवली पुलिस ने आईपीसी की धारा 365, 307, 324, 509 के तहत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इन आरोपियों को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को 11 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। 

पढ़ें- गरीब ब्राह्मणों की शादी के लिए 3 लाख से 50 हजार तक की मदद, जानिए क्या है शर्तें 

पढ़ें- मिशन शक्ति के तहत बेटियों के लिए योगी सरकार करने जा रही है ये बड़ा काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।