1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर महिला से की दोस्ती, फिर किया रेप, केस दर्ज

पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर महिला से की दोस्ती, फिर किया रेप, केस दर्ज

 Published : Aug 16, 2023 04:29 pm IST,  Updated : Aug 16, 2023 04:30 pm IST

महिला द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक वसीम नाम के आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

Love Jihad, Noida Love Jihad, Love Jihad Noida, Social Media Love Jihad- India TV Hindi
महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Image Source : FILE

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पहचान छिपाकर महिला से दोस्ती और रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर की सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ अपना धर्म छुपाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उससे रेप करने का केस दर्ज किया है। सेक्टर-39 थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कालोनी निवासी एक महिला ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

‘खुद को हिंदू बताकर शख्स ने रिश्ता आगे बढ़ाया’

सिंह ने महिला की तहरीर के आधार पर बताया कि एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से मित्रता की और खुद को हिंदू बताकर रिश्ते को आगे बढ़ाया और उसके साथ रेप किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को आरोपी के मुसलमान होने की जानकारी मिलने के बाद उसने घटना के संबंध में पुलिस में तहरीर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

सोशल मीडिया के जरिए शख्स से लाखों की ठगी
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने ही एक अन्य मामले में सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर एक व्यक्ति से ठगी को लेकर केस दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आम्रपाली सफायर सोसाइटी निवासी बंसराज चौहान ने अपनी तहरीर में कहा है कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई और फोन उठाते ही दूसरी ओर मौजूद महिला ने निर्वस्त्र होकर पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले के आरोपी चौहान को ब्लैकमेल करके उनसे 3.93 लाख रुपये ठग चुके हैं। सिंह ने बताया कि पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।