1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति के ऑटो की किस्त भरने के लिए पैसा मांगने गई थी महिला, रास्ते में घेर दरिंदों ने की हैवानियत पार

पति के ऑटो की किस्त भरने के लिए पैसा मांगने गई थी महिला, रास्ते में घेर दरिंदों ने की हैवानियत पार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 07, 2024 12:10 pm IST,  Updated : Apr 07, 2024 12:15 pm IST

मुजफ्फरपुर में एक महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चाकू के बल पर महिला से बारी-बारी दुष्कर्म किया। होश आने के बाद महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर इलाके में महिला के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लीची बगान के पास महिला से बीती 1 अप्रैल की रात गैंगरेप किया गया। महिला के साथ चार दरिंदो ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। हैवानियत की वजह से वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने के बाद महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। 

युवकों ने चाकू दिखाकर घेर लिया

पति के कहने पर महिला सदर अस्पताल पहुंची। पीड़िता ने महिला थाने में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानेदार ने एफआईआर दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज कराया है। पुलिस पूछताछ के दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि उनका पति ऑटो चलाने के साथ ही गार्ड का काम करता है। लोन पर एक ऑटो ले रखा है। एक परिचित महिला के घर ऑटो की किस्त भरने के लिए पैसा मांगने गई थी। वहां से पैसा लेकर लौट रही थी, तभी बगीचे में चार युवकों ने चाकू दिखाकर घेर लिया।

विरोध करने पर चाकू से हमला किया

महिला ने बताया कि पहले आरोपियों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। फिर दरिंदो ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता को सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच पहुंचने के बाद पीड़िता ने इलाज कराकर महिला थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

FIR दर्ज कर छानबीन शुरू की गई

महिला थानेदार अदिति कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर 164 का बयान कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (रिपोर्ट- संजीव कुमार)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।