1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नवी मुंबई में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, ग्राहकों से 4000 रुपये प्रति घंटे वसूलते थे आरोपी

नवी मुंबई में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, ग्राहकों से 4000 रुपये प्रति घंटे वसूलते थे आरोपी

 Published : Jul 11, 2025 11:17 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 11:25 am IST

नवी मुंबई पुलिस ने वाशी, नेरुल और तुर्भे इलाकों में सक्रिय देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और 5 महिलाओं को छुड़ाया गया है।

Navi Mumbai sex racket busted, prostitution in Navi Mumbai, human trafficking Maharashtra- India TV Hindi
पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। Image Source : PEXELS REPRESENTATIONAL

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवी मुंबई पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बिचौलियों के शिकंजे से 5 महिलाओं, जिनमें कुछ नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं, को आजाद कराया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस गैरकानूनी धंधे को चलाने वाले लोग ऑनलाइन तरीके से ग्राहकों को लुभाते थे।

ग्राहकों से होटल बुक करवाते थे आरोपी

ग्राहकों को फंसाने के बाद उन्हें वाशी, नेरुल और तुर्भे जैसे इलाकों में लॉज या होटल बुक करने के लिए कहा जाता था। इसके बाद महिलाओं और लड़कियों को वहां भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राहकों से हर घंटे के 4,000 रुपये वसूले जाते थे। इस रैकेट के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया। 8 जुलाई को पुलिस ने तुर्भे के एक होटल में एक नकली ग्राहक भेजा। जैसे ही आरोपियों ने एक महिला को होटल भेजा, पुलिस की मानव तस्करी रोधी टीम ने वहां छापा मारा और उस महिला को आजाद करा लिया।

पुलिस गहराई से कर रही मामले की जांच

तुर्भे में छापेमारी के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और नेरुल के एक फ्लैट से 4 और महिलाओं को छुड़ाया। इस कार्रवाई में रैकेट के सरगना, एक बिचौलिए और एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस केस में शामिल 3 अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को 14 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि देह व्यापार के इस केस में शामिल सभी लोगों को पकड़ा जा सके। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।