1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. प्रेम में बना हत्यारा, घर में घुसकर ITI की छात्रा को घोंपा चाकू, सुला दी मौत की नींद

प्रेम में बना हत्यारा, घर में घुसकर ITI की छात्रा को घोंपा चाकू, सुला दी मौत की नींद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 01, 2025 07:56 pm IST,  Updated : May 01, 2025 08:04 pm IST

ओडिशा के गंजम जिले में आईटीआई की छात्रा की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी। युवक ने चाकू घोंप कर 17 वर्षीय युवती की हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

ओडिशा के गंजम जिले के बरहामपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती के घर में घुसकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। युवक ने चाकू घोंप कर 17 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवक उसका प्रेमी था। घटना बरहामपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र की है। 

इस हत्या के आरोप में पुलिस ने हत्यारे समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपी से हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। यह घटना उस वक्त हुई जब युवती के माता-पिता घर में नहीं थे। आरोपी युवती के घर में घुसा और बहस के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

खून से सनी मिली छात्रा की लाश

युवती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) की छात्रा थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रा की लाश खून से लथपथ अवस्था में मिली। पुलिस ने घर से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरहामपुर एसपी सरवण विवेक एम ने कहा कि हम अपराध के सही कारण का पता लगाने के लिए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का मृतका के साथ प्रेम प्रसंग का मामला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि उसके माता-पिता ने अपनी बेटी से इस रिश्ते को जारी नहीं रखने को कहा था, लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में बने रहे। यह भी आरोप है कि आरोपी अक्सर उसके माता-पिता की गैर-मौजूदगी में उसके घर आता था। एसपी ने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

हिंदुस्तान में नहीं रह सकते बच्चे, पाकिस्तान नहीं लौट सकती मां; भोपाल में फंसी समरीन ने सुनाया अपना दर्द

भारत की कार्रवाई का खौफ? पाकिस्तान ने कराची और लाहौर के हवाई क्षेत्र को अस्थाई रूप से किया बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।