1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नदी का किनारा और सिर कटी लाश... आपस में भिड़ गए 2 गांव, पुलिस के लिए पहेली बना महिला के कत्ल का ये मामला

नदी का किनारा और सिर कटी लाश... आपस में भिड़ गए 2 गांव, पुलिस के लिए पहेली बना महिला के कत्ल का ये मामला

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 08, 2025 12:00 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 12:01 pm IST

ओडिशा के मलकानगिरी में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश सुनसान इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे तैरती हुई मिली।

मलकानगिरि जिले में...- India TV Hindi
मलकानगिरि जिले में नदी से एक महिला का सिरकटा शव बरामद हुआ है (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI (FILE PHOTO)

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में उस समय तनाव फैल गया जब MV-26 और रखेलगुड़ा गांवों के बीच की नदी से एक महिला का सिरकटा शव बरामद हुआ। इस सनसनीखेज खोज ने दोनों गांवों के लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतका रखेलगुड़ा गांव की रहने वाली थी। उसका शव नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला, जिससे गांव वालों में शक पैदा हुआ कि महिला की हत्या की गई है। सिर कटे होने के कारण मामला और भी रहस्यमय हो गया।

शव मिलने के बाद आपस में भीड़ गए दो गांव, धारा 163 लागू

शव मिलने के बाद दोनों गांवों के लोग इस घटना को लेकर आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे, जिससे इलाके में तनाव तेजी से बढ़ गया। स्थानीय लोग तुरंत कार्रवाई और पूरी घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों पर MV-26 गांव में तोड़फोड़ करने और घरों में आग लगाने की कोशिश करने का आरोप भी लगा है। हालांकि, पुलिस की समय रहते हस्तक्षेप के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। तनाव को बढ़ता देख पुलिस बलों को इलाके में तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और स्थिति को शांत बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

गुस्साए लोगों ने घरों में लगाई आग।
Image Source : REPORTER INPUTगुस्साए लोगों ने घरों में लगाई आग।

महिला का सिर अभी तक नहीं हुआ बरामद 

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि महिला का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है। गांव वालों ने प्रशासन से खोया हुआ सिर जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी भी तरह के कारण या हत्या के मकसद की पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल ये मामला पुलिस के लिए एक पहेली की तरह बन गया है।

दोनों गांवों में तनाव का माहौल

महिला का सिर न मिलने और मौत की परिस्थितियों को लेकर अभी भी कई सवाल खड़े हैं, जिसकी वजह से दोनों गांवों में तनाव बना हुआ है। प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि स्थिति न बिगड़े और सच सामने आए। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। हमारे अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। अभी स्थिति सामान्य है। ODRAF और फायर सर्विस की टीमें भी यहां मौजूद हैं। हम जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।”

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

घर में रखे चूजों को खा लेता था पड़ोसी का नेवला, मारने पर फूटा पड़ोसी का गुस्सा, नाबालिग ने बुजुर्ग की कर दी हत्या

मेरठ: पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने सास के सामने साले को गोलियों से भून डाला, हत्यारा जीजा गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।