1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कुल्हाड़ी से काटी पत्नी की गर्दन, थाने में जाकर बोला-मैंने बीवी को मार डाला

कुल्हाड़ी से काटी पत्नी की गर्दन, थाने में जाकर बोला-मैंने बीवी को मार डाला

 Published : Jun 02, 2021 12:00 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 12:00 pm IST

दिल को दहला देने वाली एक घटना में एक सनकी पति  ने निर्दयतापूर्वक अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

कुल्हाड़ी से काटी पत्नी की गर्दन, थाने में जाकर बोला-मैंने बीवी को मार डाला- India TV Hindi
कुल्हाड़ी से काटी पत्नी की गर्दन, थाने में जाकर बोला-मैंने बीवी को मार डाला Image Source : INDIA TV

कोटा: शहर के रामपुरा थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली एक घटना में एक सनकी पति  ने निर्दयतापूर्वक अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह पत्नी के शव का हाथ पकड़कर उसे गली में घसीटता हुआ ले आया। इस सनकी शख्स की यह करतूत देखकर मोहल्ले वाले सकते में आ गए। बाद में यह शख्स खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। गली में शव घसीटने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार रात रामपुरा इलाके के हरिजन बस्ती में हुई। आरोपी का नाम पिंटू उर्फ सुनील वाल्मीकि है। वह अपनी पत्नी सीमा (35) और बच्चे के साथ एक कमरे में रहता था। मंगलवार को देर शाम आपसी कहासुनी के बाद सुनील ने सीमा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद सुनील लहूलुहान पत्नी का हाथ पकड़कर उसे घसीटता हुआ गली में निकल गया। गली में सुनील द्वारा पत्नी के शव को घसीटने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक सुनील के दो बच्चे हैं और वह अपनी पत्नी को मंगलवार को ही भीमगंजमंडी स्थित उसके मायके से लेकर आया था।  उसके बाद शाम को दोनों के बीच कुछ बहस हुआ और सुनील ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी एक मामले में 7 साल जेल की सजा काट चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।