1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Honor killing in UP: यूपी में रोंगटे खड़े कर देने वाली ऑनर किलिंग से सनसनी, जानें एक लड़के और लड़की क्या हुआ हस्र

Honor killing in UP: यूपी में रोंगटे खड़े कर देने वाली ऑनर किलिंग से सनसनी, जानें एक लड़के और लड़की क्या हुआ हस्र

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 29, 2022 06:10 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 07:03 pm IST

Honor killing in UP: अभी तक आपने ऑनर किलिंग के ज्यादातर मामले हरियाणा और राजस्थान में ही सुनने को मिलते थे, लेकिन अब यूपी में भी इसके मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के बस्ती जिले से जुड़ा है, जहां एक गांव में ऑनर किलिंग में 18 वर्षीय एक लड़के और एक लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

honor killing- India TV Hindi
honor killing Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बस्ती में 18 वर्ष के लड़के और लड़की की हत्या
  • लड़की वालों पर ऑनर में हत्या का आरोप
  • लड़की के शव को आनन-फानन में दफनाया

Honor killing in UP: अभी तक आपने ऑनर किलिंग के ज्यादातर मामले हरियाणा और राजस्थान में ही सुनने को मिलते थे, लेकिन अब यूपी में भी इसके मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के बस्ती जिले से जुड़ा है, जहां एक गांव में ऑनर किलिंग में 18 वर्षीय एक लड़के और एक लड़की की कथित तौर पर हत्या कर देने का सनसनीखेज आरोप लगा है। कथित तौर पर इस प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद दोनों की हत्या कर दी गई। घटना रुधौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। दोनों अलग-अलग धर्म के थे और रिलेशनशिप में थे।

ऑनर किलिंग की खबर इलाके में आग की तरह फैली। इसके बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर हालात को संभाल लिया है। खबरों के मुताबिक, लड़की के परिवार ने कथित तौर पर दोनों की हत्या कर दी और लड़की के शव को दफना दिया, जबकि युवक के शव को पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। इस दौरान लड़के और लड़की आपत्तिजनक हालत में प्रेमलीला में मग्न थे। उन्हें क्या पता था कि यह प्रेमलीला उनके जीवन की अंतिम लीला साबित हो जाएगी।

कब्र से निकलवाया जा रहा लड़की का शव

मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि परिवारजनों की ओर से लड़की के शव को कब्र में दफनाए जाने का कार्य किया जा चुका था, लेकिन अब लड़की के शव को कब्र से निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

लड़के के शरीर पर मिले चोट के कई निशान
मामला तब सामने आया जब एक किसान ने अपने गन्ने के खेत में एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रुधौली थाना प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के अनुसार लड़के के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। जब उसका शव मिला तो उसने हरे रंग की शर्ट पहनी हुई थी और सभी बटन खुले हुए थे और उसकी पैंट उसके पैरों पर फिसल गई थी।

लड़का एक दिन पहले रात में निकला और नहीं आया वापस
लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि, उसका बेटा गांव में एक व्यक्ति के लिए ट्रैक्टर चलाता था। वह रात में घर से निकला और वापस नहीं लौटा और उसका फोन स्विच ऑफ था। पुलिस ने उस आदमी के घर पहुंचने के बाद पाया कि उसकी बहन की भी पिछली रात मौत हो गई थी और उसे दफना दिया गया था। आगे की जांच में पता चला कि लड़की की रात के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उसे दफना दिया गया। एएसपी ने कहा, "लड़के के परिवार ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।