1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गुरुग्राम से चौंकाने वाली खबर, पत्नी की साड़ी चुराने पर गार्ड ने कर दी पड़ोसी की हत्या

गुरुग्राम से चौंकाने वाली खबर, पत्नी की साड़ी चुराने पर गार्ड ने कर दी पड़ोसी की हत्या

 Published : Aug 16, 2023 11:53 pm IST,  Updated : Aug 16, 2023 11:53 pm IST

गुरुग्राम में पत्नी की साड़ी चुराने पर गार्ड ने पड़ोसी की हत्या कर दी। बिहार का निवासी पिंटू और उत्तर प्रदेश का अजय (42) एक ही मकान में किराये पर अलग-अलग कमरों में रहते थे।

Gurugram News- India TV Hindi
गार्ड ने कर दी पड़ोसी की हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PIC

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के नाथूपुर गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की साड़ी चुराने को लेकर अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी अजय कुमार की पत्नी रीना ने अपने पति को बताया कि उनके पड़ोसी पिंटू कुमार (30) ने उसकी साड़ी चुरा ली है। पिंटू गुरुग्राम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने बताया कि जब पिंटू रात करीब आठ बजे अपनी ड्यूटी से लौटा तो अजय ने उससे बात की, लेकिन पिंटू ने आरोपों से इनकार कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। 

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार का निवासी पिंटू और उत्तर प्रदेश का अजय (42) नाथूपुर गांव में एक ही मकान में किराये पर अलग-अलग कमरों में रहते थे। पिंटू के साथ कमरे में रहने वाले और घटना के प्रत्यक्षदर्शी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान अजय ने अपने कमरे से बंदूक निकाली और पिंटू के पेट में गोली मार दी। 

हॉस्पिटल में पिंटू की मौत

अशोक ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘हमने उसकी बंदूक छीनकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने दोबारा बंदूक वापस छीन ली और पिंटू को गोली मार दी। हम पिंटू को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’ 

पुलिस ने बताया कि अजय के खिलाफ मंगलवार रात डीएलएफ फेज-तीन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दूसरे सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी। उसकी बंदूक जब्त कर ली गई है और पूछताछ की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: सोशल मीडिया पर महिला बनकर पुरुषों को ठगता था शख्स, जब गिरफ्तार हुआ तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पैने दांत होने के बावजूद शिकार को चबा क्यों नहीं पाते मगरमच्छ? इस जीव में हैं कई हैरान करने वाली बातें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।