1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मां के साथ अवैध संबंधों के शक में बेटे ने शख्स को पत्थर से कुचलकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

मां के साथ अवैध संबंधों के शक में बेटे ने शख्स को पत्थर से कुचलकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 27, 2026 09:46 am IST,  Updated : Jun 27, 2026 09:54 am IST

चंद्रपुर में पुलिस ने एक शख्स की हत्या कर खुलासा किया है। एक युवक ने व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। मां के साथ अनैतिक संबंधों के शक में इस वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जांच करती पुलिस- India TV Hindi
मामले की जांच करती पुलिस Image Source : REPORTER

चंद्रपुर शहर के मित्रनगर चौक में गुरुवार देर रात हुए निर्मम हत्याकांड का रामनगर पुलिस ने बेहद तेजी और तकनीकी कौशल के साथ पर्दाफाश कर दिया  वारदात के महज कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने हत्या के आरोपी मित्रनगर निवासी 19 वर्षीय अजय उर्फ ऐपल शंकर पोहनकर को गिरफ्तार कर लिया तो वही मृतक की पहचान 48 वर्षीय अमरावती निवासी संतोष अरुण भेंडे के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, गुरुवार मध्यरात्रि डायल-112 पर मित्रनगर चौक में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो संतोष भेंडे खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पहले आरोपी ने मृतक की बेरहमी से लात-घूंसों और हाथ-पैरों से पिटाई की, फिर उसके सिर पर भारी पत्थर से कई वार किए, सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गिरफ्तारी के बाद कबूला गुनाह

घटना के बाद रामनगर पुलिस ने बिना समय गंवाए घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित संभावित ठिकानों पर रातभर आरोपी की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद दूसरे दिन थाना प्रभारी प्रभावती एकुरके के मार्गदर्शन में तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वडगांव क्षेत्र में छिपा हुआ है पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली।

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संतोष भेंडे अक्सर उसके घर आता था और घर की महिलाओं को परेशान करता था। उसे अपनी मां के साथ मृतक के अनैतिक संबंध होने का भी शक था। इसी वजह से वह लंबे समय से संतोष के प्रति गुस्सा पाले हुए था। गुरुवार रात मित्रनगर चौक में दोनों का आमना-सामना हुआ, पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद हिंसक रूप ले बैठा गुस्से से बेकाबू अजय ने संतोष पर लात-घूंसों की बौछार कर दी और आखिर में पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया हमले के दौरान संतोष सीमेंट के ढक्कन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे लगा था कि संतोष केवल बेहोश हुआ है इसलिए वह घबराकर घटनास्थल से फरार हो गया।  

शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और अनैतिक संबंधों के शक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कुछ ही घंटों में कर दिया गया। इसकी शहरभर में चर्चा हो रही है क्योंकि इस हत्याकांड में मृतक अमरावती का एवं हत्यारा अज्ञात था।

रिपोर्ट- मिलिंद दिंन्डेवार, चंद्रपुर

ये भी पढ़ेंः 'तुमसे न हो पाएगा, अब मैं आता हूं मारने', केतन की हत्या में नाकाम रहने पर सिया से नाराज हो गया था चेतन, पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

"मेरी बेटी को भी किले से नीचे फेंक दो", केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता का पहला बयान आया सामने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।