1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तीन वर्षीय बच्ची की अधजली लाश मिलने से इलाके में मचा हडकंप, पिछले 3 दिन से थी लापता

तीन वर्षीय बच्ची की अधजली लाश मिलने से इलाके में मचा हडकंप, पिछले 3 दिन से थी लापता

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 22, 2024 09:57 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 09:57 am IST

उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस थाने के पास एक 3 वर्षीय बच्ची की अधजली लाश मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। जिस बच्ची की लाश मिली है वो पिछले 3 दिनों से लापता थी।

Screen Grab- India TV Hindi
3 वर्षीय बच्ची की अधजली लाश मिलने से मचा हडकंप Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल हिल लाइन पुलिस थाने के पास एक बच्ची का अधजला शव बरामद हुआ है। बच्ची का शव मिलते ही इलाके में हडकंप मच गया। शव मिलने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं क्योंकि जिस दिन बच्ची लापता हुई थी, उसी दिन बच्ची के परिजनों ने शिकायत दर्ज करा दी थी मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

तीन दिन पहले लापता हुई थी बच्ची

मृतक बच्ची के परिजनों के मुताबिक उनकी बच्ची 18 नवंबर की रात को अचानक गायब हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन जाकर वहां अपनी बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करा दी थी मगर फिर भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बच्ची को खोजने में सक्रिय नहीं हुई। इसके तीन दिन बाद यानी 21 नवंबर को बच्ची का अधजला शव हिल लाइन पुलिस थाने के पास एक सुनसान जगह पर मिला। शव मिलते ही इलाके में हडकंप मच गया और लोग हैरान रह गए। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने क्या कहा?

इस मामले में परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया, 'शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची की मौत का कारण क्या है।' उन्होंने आगे कहा कि अभी पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर दिया है।

आपको बता दें कि इस घटना के होने के बाद से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों का यह कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

(सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

देवरिया में नेहाल सिंह मर्डर केस के 2 आरोपी पकड़े गए, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

शादी से इनकार किया तो महिला टीचर को स्कूल परिसर में ही मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।