1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लोन के लिए लोगों ने जिस बैंक में जमा किया था गोल्ड, वहीं हुई चोरी, 59 किलो सोना लेकर फरार हुए चोर

लोन के लिए लोगों ने जिस बैंक में जमा किया था गोल्ड, वहीं हुई चोरी, 59 किलो सोना लेकर फरार हुए चोर

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 03, 2025 07:00 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 07:00 am IST

मामले में पुलिस ने बताया कि बैंक में घुसकर चोरों ने 59 किलो सोना चुरा लिया है। ये सोना उनका था जिन्होंने सोने को गिरवी रखकर लोन लिया था। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

चोरी पर बनी कई फिल्में और सीरीज आपने जरूर देखी होगी। ऐसी ही एक सीरीज है जो दुनिया भर में फेमस हुई, उसका नाम है- "मनी हाइस्ट", अगर आप सोच रहे हैं कि "मनी हाइस्ट" सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही होता है, तो बिल्कुल गलत हैं आप, क्योंकि कर्नाटक के विजयपुरा जिले में चोरी की यह घटना "मनी हाइस्ट" सीरीज से कम नहीं है। बता दें कि, विजयपुरा के मंगोली में कैनरा बैंक की एक शाखा में चोरों ने 59 किलो सोना चुरा लिया और वहां से रफूचक्कर हो गए। जी हां, ये कोई छोटी-मोटी चोरी नहीं थी, बल्कि एक सुपर-प्लान्ड हाइस्ट था।

चोरों का मास्टरप्लान

बात 24-25 मई की दरमियानी रात की है, जब पूरा शहर नींद में अपने सपनों में खोया था, तब ये चोर बैंक की शटर तोड़ने में व्यस्त थे। चोरों ने बैंक का ताला काटा और अंदर घुसते ही चोरों ने सीधा सोने की तिजोरी पर अपना हाथ साफ करना शुरू किया। 59 किलो सोना, जो आम लोगों ने गोल्ड लोन के लिए जमा किया था, वो चंद मिनटों में चोरों की झोली में चला गया।

पुलिस के लिए सिरदर्द बने चोर, नहीं छोड़ा कोई निशान

सुबह जब बैंक का प्यून साफ-सफाई के लिए आया, तो देखा कि ताले टूटे पड़े हैं। बैंक मैनेजर ने तुरंत पुलिस को बुलाया, और फिर शुरू हुआ पुलिस जांच। पुलिस ने आठ टीमें बनाईं, जो चोरों को पकड़ने के लिए इधर-उधर भागने लगीं। लेकिन चोर तो ऐसे गायब हुए, जैसे जादूगर के हैट में खरगोश। कई मीडिया रिपोर्टस में ये भी खबर सामने आई कि चोरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए काला जादू का सहारा लिया। अब ये सच है या अफवाह, ये तो भगवान और चोर ही जानें। इसकी पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता। विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण बी. निम्बरगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वो हर पॉसिबल एंगल से जांच कर रहे हैं। लेकिन चोरों ने ऐसा कोई निशान नहीं छोड़ा, जिससे पुलिस को फौरन क्लू मिले। पुलिस ने बताया कि चोरों ने सिर्फ सोना लिया, कुछ और नहीं। यानी, चोरों का टारगेट क्लियर था। सिर्फ सोना ही चाहिए, बाकी सब बेकार।

ये भी पढ़ें:

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर चार साल की बेटी को मार दिया, शव अलमारी में रखा, मकान मालिक ने खोली पोल

VIDEO: भाभी की हत्या कर काटा सिर, सड़क पर लेकर घूमता रहा देवर, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।