1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, इस जिले में 24 घंटे के भीतर 3 की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, इस जिले में 24 घंटे के भीतर 3 की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 09, 2023 02:50 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 02:50 pm IST

Bihar Crime: मृतक दोनों युवक की पहचान सोनो के रहने वाले मनोज मांझी और बालेश्वर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Bihar Crime: बिहार के जमुई जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, सोनो थाना क्षेत्र में जहां अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह सोनो थाना क्षेत्र के जुगड़ी इलाके से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है। 

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक दोनों युवक की पहचान सोनो के रहने वाले मनोज मांझी और बालेश्वर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। सोनो के थाना प्रभारी कृष्ण रंजन कुमार ने बताया कि दोनों युवक सोनो इलाके में कचरा चुनने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की

इससे पहले रविवार देर शाम सदर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भछियार निवासी मोहमद निजामउद्दीन के पुत्र मोहम्मद शादाब आलम उर्फ सुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सुड्डू रविवार की शाम आजाद नगर मोहल्ला आया था, इसी दौरान अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से सुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अभी हत्या के कारणों को नहीं ढूंढ पाई है और पूरे मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।