1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी के एटा में साधु की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

यूपी के एटा में साधु की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2021 01:26 pm IST,  Updated : Oct 09, 2021 01:39 pm IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक साधु की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। साधु की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यूपी के एटा में साधु की गला रेतकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी- India TV Hindi
यूपी के एटा में साधु की गला रेतकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी Image Source : INDIA TV

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक साधु की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। साधु की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने साधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है। 

जानकारी के मुताबिक एटा जिले के थाना कोतवाली देहात के नगला जगरूप गांव के मंदिर में एक साधु की गला रेतकर हत्या कर दी गई। साधु की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने साधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। 

आपको बता दें कि प्रदेश में समय-समय पर मठ-मंदिर की संपत्ति पर कब्जे के लिए साधुओं की हत्या होती है। पिछले कुछ वर्षों में कई साधुओं की इस तरह से हत्या की जा चुकी है। हाल में अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की खुदकुशी को लेकर भी सवाल उठे थे। वहीं समय-समय पर सरकार से साधु-संतों की सुरक्षा की मांग भी उठती रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।