1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नैनीताल में भड़का सांप्रदायिक तनाव, 60 साल के शख्स ने किया नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न

नैनीताल में भड़का सांप्रदायिक तनाव, 60 साल के शख्स ने किया नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 01, 2025 11:36 am IST,  Updated : May 01, 2025 12:02 pm IST

उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव भड़क गया है। इस घटना में आरोपी 60 साल का शख्स है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शर्मसार कर देने वाली वारदात की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव भड़क गया है। घटना के कारण गुस्से से भरे लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है और तोड़-फोड़ भी की है। चौंकाने वाली बात ये है कि नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में जिस उस्मान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है उसकी उम्र 60 साल है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया है कि नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। पुलिस ने इस घटना के आरोपी और पेशे से ठेकेदार उस्मान नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन करने वालों ने तोड़-फोड़ की है और मुस्लिम समुदाय के लोगों की कुछ दुकानों को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही एक मस्जिद पर पत्थर फेंके गए हैं। 

पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात कथित यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़िता लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाने की खबर फैल गई। इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया। लोगों की भीड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और कई वाहनों में तोड़-फोड़ की। इसके बाद कुछ मकानों पर पत्थर फेंक कर खिड़कियों के शीशे भी तोड़े गए हैं।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

नैनाताल शहर के एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को शांत करने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शन आधी रात तक जारी रहा। इसके बाद पुलिस रात के दो बजे तक गश्त करती रही। शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली: महिला टॉयलेट के बाहर घूम रहे थे लड़के, टोका तो 2 लोगों को चाकू मारा

12वीं पास से MBBS बेटी ने कर ली शादी तो पिता ने दे दी 'सजा-ए-मौत', मारी गोली

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।