1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति के साथ बैठकर पत्नी ने भी पी शराब, विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर पति को मार डाला

पति के साथ बैठकर पत्नी ने भी पी शराब, विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर पति को मार डाला

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 27, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 08:19 pm IST

कानपुर में एक महिला ने शराब के नशे में पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

कुल्हाड़ी से हमला कर की पति की हत्या।- India TV Hindi
कुल्हाड़ी से हमला कर की पति की हत्या। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक महिला को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने शराब के नशे में अपने पति की हत्या की। कानपुर के कल्याणपुर इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने बताया, “यह घटना बिठूर के टिकरा गांव में बुधवार रात को हुई। आरोपी महिला की पहचान वीरांगना के रूप में हुई है, जिसने अपने पति पप्पू (45) पर पत्थर से हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्रहार किया।” उन्होंने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल पप्पू को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लाला लाजपत राय अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पप्पू की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के समय नशे में थे दंपति

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद उसका पति अक्सर झगड़ा किया करता था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर शराब लेकर घर आता और उसे भी शराब पीने के लिए कहता था, जिससे दोनों के बीच झगड़ा होता था। महिला ने बताया कि घटना की रात वह दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। आरोपी महिला की सास बिटोला देवी ने आरोप लगाया कि उसकी बहु शादी से पहले से ही शराब पीने की आदी थी और अपनी बहनों के घर से वापस आने पर शराब के नशे में होती थी। 

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला ने मामले को दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया व अपने सास ससुर को घटना की जानकारी दी। जब सास ससुर घर पहुंचे तो उन्होंने बहू को फर्श से कथित तौर पर खून साफ करते हुए देखा, उस समय तक पप्पू जीवित था। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई संतोष की शिकायत पर बीएनएस की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी वीरांगना को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें-

हिंदी बोलने पर मां ने कर दी 6 साल की बेटी की हत्या, बेटा न होने से तनाव में थी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

कपल ने दो-तीन साल के रिलेशन के बाद की लव मैरिज, सिर्फ 24 घंटे में ले लिया तलाक; चौंकाने वाली है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।