1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 17 साल के लड़के को चाकुओं से गोदा, अभिषेक पर टूट पड़े 15 हैवान; हत्या से इलाके में तनाव

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 17 साल के लड़के को चाकुओं से गोदा, अभिषेक पर टूट पड़े 15 हैवान; हत्या से इलाके में तनाव

 Published : Jun 02, 2026 07:00 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 07:00 am IST

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में सोमवार को करीब 12 से 15 बदमाशों ने एक 17 साल के अभिषेक पर चाकुओं से वार कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

delhi police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : PTI (FILE PHOTO)

देश की राजधानी में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब न्यू उस्मानपुर इलाके में खौफनाक वारदात सामने आई है। 12 से 15 बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार,सोमवार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर न्यू उस्मानपुर थाने को घटना की सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस टीम को 17 वर्षीय लड़का जमीन पर पड़ा हुआ मिला, जिसकी मौत हो चुकी थी।

नाबालिग को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार

मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। हमलावरों ने नाबालिग अभिषेक को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन लोगों का कहना है कि यहां आए दिन कोई ना कोई घटना होती है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

दिल्ली में नॉनस्टॉप वारदातें-

  1. ट्यूशन से लौट रहे बच्चे को लगी गोली- न्यू उस्मानपुर के पुश्ता इलाके में बाइक से आए बदमाशों ने एक कैटरर पर फायरिंग कर दी जिसमें एक मासूम बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बाकियों की तलाश जारी है।
  2. लाडो सराय इलाके में घर पर कई राउंड फायरिंग-  न्यू उस्मानपुर के अलावा साउथ दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में भी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी जहां लाडो सराय इलाके में बदमाशों ने एक घर पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।
  3. मुखर्जी नगर में युवक पर कैंची से हमला- इसके अलावा मुखर्जी नगर में एक युवक पर कैंची से हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई जिसमें उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि मृतक दिलबहार गद्दे बनाने वाली एक दुकान में काम करता था जिसका किसी बात पर अपने सहकर्मी ​​शहजाद से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान ही आरोपी ने कथित तौर पर दिलबहार पर कैंची से कई बार हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी ​​शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ताबड़तोड़ वारदातों से दिल्लीवासी डरे हुए हैं। हर रोज होती घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं ऐसे में दिल्ली पुलिस के सामने क्राइम को कंट्रोल करना बड़ी चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें-

झगड़ा छुड़ाने गए DSEU कर्मचारी का गला काटा, मौत के बाद मचा बवाल

बहन की कॉपी लेने निकला 16 साल का सानू रहस्यमय ढंग से लापता, 24 घंटे बाद नहर में मिला शव, परिवार सदमे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।