1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले दिल्ली पुलिस के 36 कर्मी निलंबित

समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले दिल्ली पुलिस के 36 कर्मी निलंबित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 09:18 pm IST

ईद-उल-अजहा के मौके पर शनिवार को दिल्ली पुलिस के 36 कर्मियों को समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के कारण निलंबित कर दिया गया जिनमें तीन सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं। 

36 Delhi Police personnel suspended for failing to report for duty on time- India TV Hindi
36 Delhi Police personnel suspended for failing to report for duty on time Image Source : PTI FILE

नयी दिल्ली। ईद-उल-अजहा के मौके पर शनिवार को दिल्ली पुलिस के 36 कर्मियों को समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के कारण निलंबित कर दिया गया जिनमें तीन सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निलंबित पुलिस कर्मी उत्तर पश्चिमी जिले में तैनात थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा, “ईद-उल-अजहा के मौके पर पुलिस अधिकारियों को सुबह पांच बजे रिपोर्ट करना था लेकिन साढ़े छह बजे तक वे ड्यूटी पर नहीं आए जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।” निलंबित पुलिस कर्मियों में तीन एएसआई भी शामिल हैं।

इनके अलावा कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल हैं। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस कर्मियों को पहले ही उनके रिपोर्ट करने के समय के बारे में बता दिया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर्मियों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। वे जिला पुलिस लाइन्स में रिपोर्ट करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।