1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली शराब घोटाला केस: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, टाली गई सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाला केस: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, टाली गई सुनवाई

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 05, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 04:00 pm IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ द्वारा की जाएगी।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली शराब नीति मनी और लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश के खिलाफ ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सीबीआई की गिरफ्तारी के मामले में जमानत का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में ED की याचिका पर सुनवाई स्थगित करते हैं।

सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ करेगी सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ द्वारा की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल को मामले में अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई थी। इसे केवल वही पीठ रद्द कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।