1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'अरविंद केजरीवाल को जनता की हाय लगी है', संजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी का बड़ा हमला

'अरविंद केजरीवाल को जनता की हाय लगी है', संजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी का बड़ा हमला

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Mangal Yadav
 Published : Apr 05, 2024 11:45 am IST,  Updated : Apr 05, 2024 12:16 pm IST

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने संजय सिंह से कई सवाल पूछे हैं।

संजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी का बड़ा पलटवार- India TV Hindi
संजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी का बड़ा पलटवार Image Source : PTI

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संजय सिंह बताए रेस्टोरेंट ऑनर के साथ रात को 1 से 3 बजे मीटिंग की थी या नहीं। शराब नीति ठीक थी तो बदली क्यों। सचदेवा ने कहा कि जोर-जोर से चिल्ला कर पीसी करके झूठ को सच नहीं कर सकते। कौन बनेगा सीएम ये छटपटाहट है।

चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाते- बीजेपी

संजय सिंह आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ को सच नहीं कर सकते। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में शराब घोटाला करने वाले अरविंद केजरीवाल कलंक है और ये सब कलंक गाथा लिख रहे हैं। दावों के नाम पर सिर्फ झूठ, बेईमानी और नौटंकी करते हैं। दिल्ली के टैक्स से पैसे लूटकर राजमहल बनाने वाले केजरीवाल के महल में जनता को जाने की परमिशन नही है। लेकिन संजय सिंह जाते थे। 

मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल को जनता की हाय लगी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आजकल दिल्ली के लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल आपको खोलनी तो थी पाठशाला, पर दिल्ली में मधुशाला खोलना शुरू कर दिया। आप उन महिलाओं का दर्द समझिए, जब कोई महिला 45-50 साल की होती है और उम्मीद करती है कि बच्चा हमारा सहारा बनेगा। लेकिन वही बच्चा शराब पीकर कहीं लुढ़का मिले तो क्या बीतेगी। अरविंद केजरीवाल को हाय लगी है जिनके बेटों को शराबी बनाने के लिए बुरे कर्म किए। 

बीजेपी ने लगाया ये आरोप

मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को लूटा और सरकारी खजाने से 25-30 करोड़ लीगल काम में दे दिया। खुद को बचाने के लिए। 100 करोड़ और चाहिए इन्हें केस लड़ने के लिए। 25 करोड़ दिल्ली में दे देते तो दिल्ली की गलियों में जो टॉयलेट का पानी बह रहा है वो ठीक हो सकता था। जब दिल्ली की जनता पानी की टंकी खोलेगा गटर का पानी आएगा तो आशीर्वाद देगा या श्राप देगा। कल मैं दिल्ली के कुछ कॉलोनी में घूम रहा था। गोकलपुर में उन्ही का विधायक कह रहा था। कम से कम हमें पीने का पानी तो दे दो। विधानसभा के फ्लोर पर ये बात कही। हम कैसे जाए गली में इतनी गन्दगी है। 

ये भी पढ़ेंः AAP सांसद संजय सिंह ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- BJP ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता इसमें शामिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।