1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. IGI एयरपोर्ट पर 1.77 करोड़ के सोने की तस्करी का मामला, कस्टम विभाग ने भारतीय महिला यात्री को पकड़ा

IGI एयरपोर्ट पर 1.77 करोड़ के सोने की तस्करी का मामला, कस्टम विभाग ने भारतीय महिला यात्री को पकड़ा

 Reported By: Sanjay Sah Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 02, 2026 10:43 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 11:01 pm IST

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है और एक भारतीय महिला यात्री को सोने की तस्करी मामले में पकड़ा है।

 Gold- India TV Hindi
कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के मामले में 46 वर्षीय भारतीय महिला यात्री को पकड़ा है। महिला 24 अगस्त को कनाडा के टोरंटो से एयर इंडिया की फ्लाइट AI188 से दिल्ली पहुंची थी।

क्या है पूरा मामला?

कस्टम अधिकारियों ने यात्री को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रोका और उसकी व्यक्तिगत तथा सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान 1,327.4 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

कस्टम विभाग के मुताबिक बरामद सोने की ड्यूटी/आकलित कीमत करीब 1,76,93,507 रुपये है, जबकि इसकी बाजार कीमत करीब 2,17,99,577 रुपये यानी लगभग 2.18 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस मामले में कस्टम विभाग ने 25 अगस्त 2026 को सोने की तस्करी का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

हाल ही में IGI एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग से निकली थी बंदर की खोपड़ी

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर जब चेकिंग होती है तो कई बार ऐसी चीजें भी निकलती हैं, जिन्हें देखकर अधिकारी भी दंग रह जाते है। हाल ही में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग से बंदर की खोपड़ी निकली थी। इस घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था। सीआईएसएफ ने आरोपी यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले किया था। दरअसल ऐसे मामलों में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई होती है।

इससे पहले भी देश के तमाम एयरपोर्टों पर तरह-तरह की अजीब चीजें मिल चुकी हैं। हाल ही में बैंकॉक से मुंबई लौट रहे एक भारतीय यात्री को जब मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई कस्टम्स ने रोका था तो उसके पास से 29 विदेशी (एक्जॉटिक) वन्यजीव बरामद किए गए थे। इन जीवों में गिब्बन, मेलानिस्टिक स्क्विरल (काली गिलहरी), बॉल पाइथन और इगुआना जैसी विदेशी प्रजातियां थीं। 

हालात ये हैं कि एयरपोर्टों पर यात्रियों के पास से सिर्फ गैजेट्स, सोना- चांदी ही नहीं बल्कि गिलहरी, अजगर, गिरगिट और इगुआना समेत कई जंगली जानवर तक बरामद होते हैं। जिन्हें अवैध तरीके से छिपाकर लाया जाता है। वैसे तो अवैध तरीके से छिपाकर कोई भी चीज ले जाना अपराध है लेकिन वन्य जीवों के साथ जब इस तरह की क्रूरता सामने आती है तो ये सवाल उठता है कि वन्यजीवों की तस्करी करने वालों को क्या इन जीवों पर बिल्कुल दया नहीं आती। दरअसल सच ये भी है कि जब वन्यजीवों की छिपाकर तस्करी की जाती है तो कई बार दम घुटने से इनकी मौत हो चुकी होती है।

ये भी पढ़ें- 

गिलहरी, अजगर, गिरगिट और इगुआना... मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकले 29 विदेशी जंगली जानवर, मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।