1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. NIA के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में AAP विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

NIA के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में AAP विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 10:14 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 10:14 pm IST

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Amanatullah Khan, Amanatullah Khan AAP, Zafarul-Islam Khan, Zafarul Islam Khan- India TV Hindi
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरुल इस्लाम के दफ्तर पर NIA की टीम रेड के दौरान अमानतुल्लाह खान ने सरकारी काम में व्यवधान पैदा किया था। NIA ने खान के बर्ताव की शिकायत दिल्ली पुलिस से की जिसके आधार पर उनके खिलाफ सरकारी काम मे बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि एनआईए ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी।

पढ़ें: जफरुल इस्लाम खान ने कहा, मुझे आतंकवाद या दंगों के किसी मामले में ‘फंसाया’ जा सकता है

‘मुझे आतंकवाद के मामले में फंसाया जा सकता है’

NIA के छापे के बाद जफरुल इस्लाम खान ने ट्विटर पर कहा था कि कश्मीरी आतंकवादियों से उनका कोई संपर्क या रिश्ता नहीं है। इसके साथ ही खान ने अंदेशा भी जताया था कि उन्हें आतंकवाद या दंगों के किसी मामले में ‘फंसाया’ जा सकता है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवाद की फंडिंग के मामले में उनके घर और दफ्तर पर छापा मारा था। खान ने ट्विटर पर दावा किया कि उनके यहां छापा मारने का आदेश ‘ऊपर’ से आया है और NIA के अधिकारी उनके घर पर दीवार फांदकर कर घुसे जिससे उनकी ‘बेसब्री’ प्रदर्शित होती है। 


‘मेरा कश्मीरी आतंकवादियों से कोई संबंध नहीं है’
खान ने ट्वीट किया, ‘हालांकि मेरा कश्मीरी आतंकवादियों से कोई संबंध नहीं है, यहां तक कि कोई संपर्क नहीं है और कई सालों से कश्मीर तक नहीं गया हूं। ऐसा लगता है कि यह आतंकवाद या दंगे के किसी मामले में मुझे फंसाने की कोशिश है।’ एक अन्य ट्वीट में खान ने कहा, ‘NIA के लोगों ने कहा कि छापा मारने का आदेश बहुत ऊपर से आया है और पत्रकार के घर पर छापा मारने के बड़े काम के लिए उन्हें सुबह 4 बजे जगाया गया। उनमें सब्र नहीं था। वे दीवार फांद कर मेरे घर में घुसे जैसा उन्होंने चिदंबरम के साथ किया था।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।