1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर, CM रेखा गुप्ता ने नई योजनाओं का किया ऐलान

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर, CM रेखा गुप्ता ने नई योजनाओं का किया ऐलान

 Reported By: Sanjay Sah, Written By: Malaika Imam
 Published : Apr 10, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 05:53 pm IST

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के अस्पतालों को लेकर कहा कि बेड नहीं हैं, डॉक्टरों की भी कमी है। उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता Image Source : PTI

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए यह दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि मात्र 50 दिनों के कार्यकाल में आयुष्मान कार्ड का वितरण कर दिया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि अगला कदम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस योजना (PM-ABHIM) के तहत समझौता पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर है, जिससे दिल्ली के लोगों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

"आयुष्मान योजना लागू नहीं हुई"

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आयुष्मान भारत योजना देशभर में लागू की गई, तो दिल्ली सरकार ने इसे लागू नहीं किया, जिसकी वजह से दिल्ली के लोग इस लाभकारी स्वास्थ्य इंजन से 10 वर्षों तक महरूम रहे।

अस्पतालों की स्थिति दैनीय 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड नहीं हैं, डॉक्टरों की भी कमी है। 24 अस्पताल, जो कोरोना काल के दौरान शुरू किए गए थे, वो आज भी चालू हालात में नहीं हैं, पिछली सरकार ने काम नहीं किया। 

आयुष्मान कार्ड का वितरण
Image Source : PTIआयुष्मान कार्ड का वितरण

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1139 नए आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे, जहां लोगों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा, 11 जिलों में इंटीग्रेटेड लैब बनाई जाएंगी, जहां सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

400 नए हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर खुलेंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार को 2400 करोड़ रुपये दिए जाने हैं, जिसका इस्तेमाल दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। 400 नए हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को दिल्ली की जनता तक पहुंचाएगी, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें-

नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवारों और सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए सरकार ने उठाया ये कदम, जानें यहां

'यंग इंडिया' को लेकर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान, बोले- मेरा ब्रांड है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।