1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली वासियों को नहीं सताएगा लू का डर, CM रेखा गुप्ता ने सभी जिलों के लिए 13 'हीटवेव रिस्पॉन्स वैन' को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली वासियों को नहीं सताएगा लू का डर, CM रेखा गुप्ता ने सभी जिलों के लिए 13 'हीटवेव रिस्पॉन्स वैन' को दिखाई हरी झंडी

 Published : May 06, 2026 10:20 pm IST,  Updated : May 06, 2026 10:22 pm IST

दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत दिलाने के उद्देश्य से सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ी पहल की है। उन्होंने आज दिल्ली में 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन यूनिट्स में ठंडा पानी, ORS पैकेट, प्राथमिक उपचार, गमछे और कैप मिलेंगे।

rekha gupta- India TV Hindi
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 13 हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Image Source : X- REKHA GUPTA

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक जिले के लिए 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के माध्यम से ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इन यूनिट्स में ORS के पैकेट वितरित किए जाएंगे। प्राथमिक उपचार (First Aid) की सुविधा प्रदान की जाएगी।  

हीट एक्शन प्लान बुकलेट जारी

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। हीटवेव से बचाव और जागरूकता के लिए हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की गई है। उन्होंने लोगों से भीषण गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया है। सीएम ने लिखा है, ''आप सभी से अपील है कि इस भीषण गर्मी में अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं, अनावश्यक धूप में निकलने से बचें।किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मोबाइल यूनिट्स की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।''

मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स में क्या-क्या सुविधा?

  • ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • ORS के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
  • प्राथमिक उपचार (First Aid) की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • लोगों को लू और तेज धूप से बचाव हेतु कॉटन के गमछे और कैप उपलब्ध कराए जाएंगे।

सीएम ने कहा, हमें विशेष रूप से उन श्रमिकों की चिंता है जिन्हें बाहर धूप में काम करना पड़ता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। सभी सार्वजनिक और निजी संगठनों को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम बंद करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

श्रमिकों के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, हर साल 35000 श्रमिकों को मिलेगी ट्रेनिंग, कौशल विकास अभियान का शुभारंभ

VIDEO: "एक ही दुकान से सामान खरीदने का दबाव बनाया, तो खैर नहीं", प्राइवेट स्कूलों को CM रेखा गुप्ता की चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।