1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. करोल बाग हनुमान मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली के हर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की

करोल बाग हनुमान मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली के हर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 02, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 12:57 pm IST

हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने दिल्ली के हर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इससे पहले उन्होंने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी थीं।

Rekha Gupta- India TV Hindi
आरती करतीं सीएम रेखा गुप्ता Image Source : X/@GUPTA_REKHA

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हनुमान जयंती के मौके पर करोलबाग हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में आरती करते हुए तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। इसके साथ ही दिल्ली के हर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम के परम भक्त, अंजनीपुत्र हनुमान जी से दिल्ली के हर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।"

रेखा गुप्ता ने लिखा, "प्रभु श्रीराम के प्रति हनुमान जी की अखंड भक्ति, निस्वार्थ सेवा और अद्वितीय पराक्रम सनातन जीवन मूल्यों का सर्वोच्च आदर्श हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि जब हृदय में राम का स्मरण हो, तो हर संकट स्वयं ही दूर हो जाता है। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में साहस, सेवा, संयम और समर्पण का संचार हो।"

हनुमान जंयती की शुभकामनाएं

दिन की शुरुआत में सीएम गुप्ता ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आप सभी को संकटमोचन श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, शक्ति और सेवा के प्रतीक पवनपुत्र हनुमान जी के उच्च आदर्श हमें कर्म के प्रति अटूट निष्ठा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं। अंजनीपुत्र का स्वरूप हमें यह बोध कराता है कि परम विनम्रता और अदम्य साहस से बड़े से बड़े संकटों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। प्रभु श्रीराम के परम भक्त बजरंगबली जी से प्रार्थना है कि उनका मंगलकारी आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करें। जय श्रीराम। जय बजरंगबली।"

हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़

गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना करने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। नई दिल्ली के छतरपुर हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जो आशीर्वाद लेने और विशेष अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए थे। हनुमान जयंती के अवसर पर श्री मरघत वाले हनुमान बाबा मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें-

हनुमान जयंती पर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन; इन रास्तों पर जाने से बचें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।