1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'Coronavirus के मामले बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए तैयार, निजी अस्पतालों में 2,000 नये बेड उपलब्ध'

'Coronavirus के मामले बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए तैयार, निजी अस्पतालों में 2,000 नये बेड उपलब्ध'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2020 01:29 pm IST,  Updated : May 25, 2020 01:29 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो उनकी सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Coronavirus cases rise to 13,418 in Delhi but Arvind Kejriwal says situation under control- India TV Hindi
Coronavirus cases rise to 13,418 in Delhi but Arvind Kejriwal says situation under control Image Source : PTI

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो उनकी सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन के चौथे चरण में कई सारी रियायतें देने के बाद भी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होने के बाद से कोविड-19 के करीब 3,500 मामले सामने आए हैं।

Related Stories

केंद्र ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मई को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी और 18 मई को इसका चौथा चरण शुरू हो गया था। केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में सरकारी और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 मरीजों के लिए 4,500 बेड हैं और इनमें से केवल 2,000 भरे हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए सोमवार से निजी अस्पतालों में 2,000 नये बेड उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम जिनके पास 50 बेड या उससे अधिक की क्षमता है उन्हें निर्देश दिया कि वे कोरोना वायरस मरीजों के लिए कुल बेड क्षमता में से 20 प्रतिशत आरक्षित रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3,314 कोरोना मरीजों का इलाज उनके घर में चल रहा है जबकि 2,000 अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में अब तक 13,418 मामले सामने आए हैं और इनमें से 6,540 स्वस्थ हो गए हैं।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।