1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिला UPSC अभ्यर्थी का सड़ा-गला शव, पेड़ से लटका था

दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिला UPSC अभ्यर्थी का सड़ा-गला शव, पेड़ से लटका था

 Published : Sep 23, 2024 02:06 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 02:48 pm IST

पुलिस ने मुखर्जी नगर में एक कोचिंग की लाइब्रेरी के पास के वन क्षेत्र से यूपीएससी अभ्यर्थी का शव बरामद किया है। जानकारी मिली है कि दीपक कुमार मीना बीते कई दिनों से लापता था।

सांकेतिक फोटो। - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मुखर्जी नगर इलाके के एक वन क्षेत्र में एक सिविल सेवा अभ्यर्थी का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के दौसा के रहने वाले दीपक कुमार मीना का शव 20 सितंबर को एक कोचिंग संस्थान के पुस्तकालय के पास वन क्षेत्र से बरामद किया गया था। वह कई दिनों से लापता था। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

पुलिस को आत्महत्या का संदेह

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि दीपक कुमार मीना के आत्महत्या करने का संदेह है। पुलिस को दीपक कुमार का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है और संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। इसके अलावा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

कैसे मिला शव?

दीपक कुमार मीना के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने के बाद मेन्स की तैयारी करने के लिए जुलाई महीने में दिल्ली आया था। वह हर शाम घर पर फोन करता था और आखिरी बार उसकी परिवार के सदस्यों से 10 सितंबर को बात हुई थी। जब 13 सितंबर तक उसने फोन नहीं किया तो पिता अपने बेटे की तलाश करने के लिए दिल्ली पहुंचे।

दीपक के पिता उसकी तलाश में उसके पीजी भी गए। वहां अन्य युवकों ने बताया कि उनका बेटा दो दिनों से वापस नहीं आया है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद तलाशी के दौरान मीना का शव उस संस्थान के पास जंगल में मिला, जिसमें वह पढ़ता था।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस अधिकारी के मुताबिक ऐसा संदेह है कि कक्षा के बाद दीपक जंगल की ओर चला गया था। पुलिस के मुताबिक, दीपक का बैग उसी पेड़ से लटका हुआ पाया गया और वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- आप भी हो जाएं सावधान! 35 हजार का पार्सल लेकर भागा डिलीवरी बॉय, न फोन और न मैसेज... किसी का नहीं दिया जवाब

सिसोदिया ने केजरीवाल से अपने संबंध राम और लक्ष्मण जैसा बताया, बीजेपी बोली-नौटंकी के बादशाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।