1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव: सट्टा बाजार किस पार्टी को दे रहा कितनी सीटें? यहां जानें

दिल्ली विधानसभा चुनाव: सट्टा बाजार किस पार्टी को दे रहा कितनी सीटें? यहां जानें

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 13, 2025 06:47 am IST,  Updated : Jan 14, 2025 06:45 am IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जारी हैं। इन सब के बीच सट्टा बाजार ने भी चुनाव परिणाम को लेकर अपना अनुमान जारी किया है। आइए जानते हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 Image Source : PTI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। दिल्ली में इस बार का चुनाव त्रिकोणीय माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतर रही है। इसलिए दिल्ली का चुनाव काफी रोचक माना जा रहा है। चुनावी तैयारियों के बीच सट्टा बाजार ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपना अनुमान सामने रखा है। आइए जानते हैं सट्टा बाजार ने दिल्ली चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

किस पार्टी को कितनी सीटें?

सट्टा बाजार ने अनेक चुनाव की तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी जीत-हार का अनुमान जारी कर दिया है। सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। सट्टा बाजार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 37 से 39 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को  31 से 33 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

कब हैं दिल्ली में  चुनाव?

चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

पिछले चुनाव का परिणाम

कांग्रेस के पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतरने से दिल्ली का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। केजरीवाल चौथी बार सीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं। तो वहीं बीजेपी के सामने दिल्ली में 27 साल का वनवास खत्म करने की चुनौती है। बता दें कि बीजेपी दिल्ली में 1998 के बाद से सत्ता से बाहर हैं। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, भाजपा को 8 और कांग्रेस को 0 सीटें मिली थीं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव: कौन होगा भाजपा का सीएम फेस, केजरीवाल को रमेश बिधूड़ी ने दिया जवाब

दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, मोहन सिंह बिष्ट को इस सीट से दिया टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।