1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CHUNAV MANCH: 'मैं बहुत अहंकारी हो गया था', केजरीवाल ने इंडिया टीवी के मंच पर ऐसा क्यों कहा?

CHUNAV MANCH: 'मैं बहुत अहंकारी हो गया था', केजरीवाल ने इंडिया टीवी के मंच पर ऐसा क्यों कहा?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 25, 2025 12:52 pm IST,  Updated : Jan 25, 2025 01:12 pm IST

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं बहुत अहंकारी हो गया था। मैंने जेल के अनुभव से सीखा कि अहंकार कभी नहीं करना चाहिए।

arvind kejriwal- India TV Hindi
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इंडिया टीवी के कार्यक्रम चुनाव मंच में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सवालों के खुलकर जवाब दिए। केजरीवाल ने बताया कि मैंने जेल के अनुभव से सीखा कि अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। एक समय था कि मैं कागज पर लिखकर देने लगा था कि मेरी इतनी सीटें आएंगी। लेकिन ये मेरा अहंकार था। अब मैं जनता के सामने जा रहा हूं। सब उनके हाथ में है। लेकिन मुझे लगता है कि जनता मेरे काम को पसंद कर रही है और पूर्ण बहुमत देगी।

बीजेपी मुझे गालियां दे रही: केजरीवाल 

केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी सिर्फ मुझे गालियां दे रही है। मैं 6 दिन से सभाओं में जा रहा हूं। मैं बीजेपी या किसी भी बीजेपी नेता को गाली नहीं देता। मैं सिर्फ अपना काम गिनाता हूं। ये सारी पार्टियां मिलकर मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं तो कांटे तो आते ही हैं।'

केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी के पास चुनाव में मुद्दे नहीं हैं। दिल्ली में आधी सरकार हमारी पार्टी की है, आधी बीजेपी की है। मैंने पानी, बिजली, अस्पताल ठीक किए हैं, आपने (बीजेपी) पिछले 10 साल में क्या काम किया? गालियों के आधार पर दिल्ली के लोग वोट नहीं देते। दिल्ली के लोग सभ्य हैं, पढ़े-लिखे हैं, वह सोच समझकर वोट देते हैं।'

केजरीवाल ने कहा कि मेरे अंदर गीता पढ़ने की वजह से बहुत बदलाव आया। 11वें अध्याय के 32वें और 33वें श्लोक में भगवान कृष्ण ने इसे समझाया है। भगवान इसमें अर्जुन को समझा रहे हैं कि सामने खड़े लोगों की मौत पहले से निश्चित हैं। तुम ये मत समझना कि तुम्हारी वजह से इनकी मौत हो रही है। इसी तरह अगर मैं जीता तो मैं नहीं जीतूंगा, ये भगवान करवा रहा है।  

मैंने 2 बार सीएम पद की कुर्सी को लात मारी: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे बेल दी लेकिन जनता मेरे बारे में क्या सोचती है, ये सोचकर मैंने सीएम पद से इस्तीफा दिया। मैंने जनता से कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं बेईमान हूं तो मुझे वोट नहीं देना। अगर जनता मुझे जिताएगी तो ही मैं दोबारा सीएम पद की कुर्सी पर बैठूंगा। आज कोई चपरासी की नौकरी नहीं छोड़ता, मैंने 2-2 बार सीएम पद की कुर्सी पर लात मारी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।