1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CHUNAV MANCH: इस बार किसकी होगी दिल्ली? वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- '27 साल का वनवास खत्म होगा'

CHUNAV MANCH: इस बार किसकी होगी दिल्ली? वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- '27 साल का वनवास खत्म होगा'

 Published : Jan 25, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Jan 25, 2025 02:13 pm IST

इंडिया टीवी के दिन भर चलने वाले कॉन्क्लेव चुनाव मंच में दिल्ली बीजेपी के चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस बार बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म होगा और पार्टी का सदस्य ही दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा।

chunav manch, delhi assembly elections 2025, chunav manch live- India TV Hindi
दिल्ली बीजेपी के चीफ वीरेंद्र सचदेवा। Image Source : PTI

Chunav Manch: दिल्ली विधानसभा चुनावों में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। आम आदमी पार्टी जहां इन चुनावों में जीत दर्ज कर लगातार चौथी बार सत्ता में आने की बात कह रही है, वहीं बीजेपी का दावा है कि उसका ढाई दशकों का वनवास खत्म होने वाला है। सत्ता की लड़ाई में कांग्रेस भी पीछे हटने को तैयार नहीं है और लगातार हुंकार भर रही है। इंडिया टीवी विभिन्न सियासी दलों के नेताओं और दावों को जनता के सामने पुख्ता तरीके से चुनाव मंच लेकर आया है। फिलहाल चुनाव मंच में दिल्ली बीजेपी के चीफ वीरेंद्र सचदेवा अपनी पार्टी के की तरफ से जनता के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

'इस बार दिल्ली में बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बनेगा'

एक सवाल के जवाब में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा 'कलयुग में भगवान राम का वनवास 14 साल का था, कलयुग में हमारा वनवास 27 साल का हो गया। लेकिन इस बार हम जीत दर्ज करेंगे। कुछ कमियां हमारी भी रही हैं। हम नगर निगम और लोकसभा चुनाव शान से जीतते रहे हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों में शिकस्त मिलती रही है। लेकिन इस बार बीजेपी का ही सदस्य दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा।' सचदेवा ने बताया कि कैसे लोकसभा चुनावों के मुकाबले विधानसभा चुनावों में वोटरों की संख्या बढ़ती रही है। सचदेवा ने कहा कि हमने अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश की है, और इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा।

'बीजेपी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है'

यह पूछे जाने पर कि आखिर वीरेंद्र सचदेवा ने पिछले 2 सालों में संगठन में ऐसे क्या बदलाव किए कि बीजेपी का कार्यकर्ता इस बार उत्साह से भरा हुआ नजर आ रहा है, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'बीजेपी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जब हमने अपने कार्यकर्ता को इस बात का अहसास दिलाया कि जब पीएम मोदी के काम के आधार पर जनता हमें लोकसभा चुनावों में वोट देती है तो हम विधानसभा चुनावों में ऐसा क्यों नहीं कर सकते। जो कमियां थीं, उनको ठीक किया। माइक्रोमैनेजमेंट किया है।' सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार, शराब की नीति, गंदे पानी, प्रदूषण, गड्ढे वाली सड़कों के मुद्दे पर चुनाव हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।