1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: सीएम केजरीवाल को ED ने नया समन जारी किया, 2 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली: सीएम केजरीवाल को ED ने नया समन जारी किया, 2 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

 Reported By: Atul Bhatia, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 31, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 03:10 pm IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने पांचवी बार उन्हें समन किया है। बता दें कि सीएम से ईडी शराब घोटाला मामले में पूछताछ करेगी।

Arvind Kejriwal - India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने नया समन भेजा है। केजरीवाल को पूछताछ के लिए पांचवीं बार ईडी की तरफ से समन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में 2 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया है।

3 महीने के अंदर केजरीवाल को पांचवा समन

  • पहला समन - 2 नवंबर,2023
  • दूसरा समन - 21 दिसंबर,2023
  • तीसरा समन - 3 जनवरी,2024
  • चौथा समन - 18 जनवरी,2024
  • पांचवा समन -2 फरवरी,2024

ईडी ने जब समन किया, तब विपश्यना केंद्र चले गए थे केजरीवाल

केजरीवाल को ईडी अब तक कई बार समन कर चुकी है। इससे पहले भी जब ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन किया था तो केजरीवाल विपश्यना केंद्र चले गए थे। बता दें कि विपश्‍यना एक प्राचीन ध्‍यान की विधि है, जिसका अर्थ होता है देखकर लौटना। इस विधि को आत्‍म निरीक्षण और आत्‍म शुद्धि की बेहतरीन तकनीक माना जाता है। महात्मा बुद्ध का इस ध्‍यान विधि से गहरा कनेक्शन था।

ये भी पढ़ें: 

बिहार: गठबंधन बदलते ही नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर किया हमला, जाति आधारित सर्वेक्षण को लेकर कही ये बात

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार के एक्सीडेंट का CCTV फुटेज, पत्नी की मौत, खुद की भी दोनों पसलियां टूटीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।