1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के प्रदूषण पर गोपाल राय ने बुलाई समीक्षा बैठक, क्या इस गैस चेंबर से लोगों को मिलेगी राहत

दिल्ली के प्रदूषण पर गोपाल राय ने बुलाई समीक्षा बैठक, क्या इस गैस चेंबर से लोगों को मिलेगी राहत

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 24, 2023 11:30 am IST,  Updated : Nov 24, 2023 11:30 am IST

दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में किसी प्रकार का सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होगी। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली का सबसे अधिक एक्यूआई 450 दर्ज किया गया है।

Delhi Environment Minister Gopal Rai called review meeting today on delhi air pollution- India TV Hindi
दिल्ली के प्रदूषण पर गोपाल राय ने बुलाई समीक्षा बैठक Image Source : PTI

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां दिन प्रतिदिन वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही दिखाई दे रहा है। इस बीच प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज एक बैठक बुलाई है। पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली सचिवालय में यह बैठक बुलाई है, जिसमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में वायु प्रदूषण के मामले पर समीक्षा की जाएगी। बता दें कि दिल्ली में एक्यूआई 400 से अधिक बना हुआ हो जो कि बहुत खराब श्रेणी को दर्शाता है। राजधानी दिल्ली के 14 इलाकों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है।

Related Stories

गोपाल राय ने बुलाई समीक्षा बैठक

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गोपाल राय ने बैठक बुलाई है। इससे पहले दिवाली से पूर्व हुए एक बैठक में कई विभागों के अधिकारी शामिल होने नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सीएम अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर यह मांग की थी कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के स्थानों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाए जो वायु प्रदूषण के मामले को गंभीरता से लें।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को एक्यूआई 450 दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को एक्यूआई 390 और बुधवा को एक्यूआई 395 दर्ज किया गया था। बता दें कि शुक्रवार को सबसे अधिक एक्यूआई बवाना में दर्ज किया गया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर जहांगीरपुर है जहां एक्यूआई 439 दर्ज किया गया है। 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो सबसे ज्यादा एक्यूआई बवाना में दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी में एक्यूआई 426, आनंद विहार में 407, अशोक विहार में 420, बवाना में 450, द्वारका में 400, जहांगीरपुरी में 439, आरके पुरम में 422, वजीरपुर में 443, विवेक विहार में 435 दर्ज किया गया है। सीपीसीबी के मुताबिक 0-50 एक्यूआई 'अच्छा', 51-100 एक्यूआई 'संतोषजनक', 101-200 एक्यूआई 'मध्यम', 201-300 एक्यूआई 'खराब', 301-400 एक्यूआई 'बहुत खराब', 450 से अधिक एक्यूआई को 'गंभीर श्रेणी' माना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।