1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली सरकार सोमवार को बजट करेगी पेश, सूत्र- ‘राम-राज्य’ की अवधारणा पर होगा आधारित

दिल्ली सरकार सोमवार को बजट करेगी पेश, सूत्र- ‘राम-राज्य’ की अवधारणा पर होगा आधारित

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 03, 2024 11:48 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 07:29 am IST

दिल्ली का बजट सोमवार को पेश किया जाएगा। 'आप' सरकार के सूत्रों ने बताया कि चुनावी वर्ष में बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ होने की संभावना है।

दिल्ली का बजट 4 मार्च को पेश किया जाएगा।- India TV Hindi
दिल्ली का बजट 4 मार्च को पेश किया जाएगा। Image Source : PTI

दिल्ली सरकार का बजट सोमवार को पेश किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार का सोमवार को विधानसभा में पेश किया जाने वाला वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 'राम राज्य' की अवधारणा पर आधारित होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सूत्रों ने रविवार को कहा कि चुनावी वर्ष में बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ होने की संभावना है।

आप सरकार का 10वां बजट 

एक सूत्र ने कहा, "इस बार बजट 'राम राज्य' की अवधारणा पर आधारित होने की संभावना है। यह आप सरकार का 10वां बजट होगा। बजट में राम के सिद्धांतों के अनुरूप समाज के हर वर्ग के लिए प्रावधान किए जाएंगे।" लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अक्सर "राम राज्य" की अवधारणा के बारे में बात करते रहे हैं। 

'राम राज्य' के 10 सिद्धांतों को अपनाया

अपने गणतंत्र दिवस भाषण में सीएम केजरीवाल ने कहा था कि आप सरकार ने 'राम राज्य' के 10 सिद्धांतों को अपनाया है और लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, मुफ्त बिजली और पानी प्रदान करने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। पिछले साल मार्च में कैबिनेट में शामिल होने के बाद दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी अपना पहला बजट पेश करेंगी। सरकार अनधिकृत कॉलोनियों में विभिन्न पहल के लिए बजट में 1,000 करोड़ रुपये आवंटित कर सकती है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।