1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो ने तोड़े रिकॉर्ड, किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के पहले दिन 71 लाख से ज्यादा लोगों ने की यात्रा

दिल्ली मेट्रो ने तोड़े रिकॉर्ड, किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के पहले दिन 71 लाख से ज्यादा लोगों ने की यात्रा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 15, 2024 10:51 am IST,  Updated : Feb 15, 2024 10:51 am IST

दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों ने सफर किया जो अब तक का एक रिकार्ड है। यह उस दिन का रिकॉर्ड है जब दिल्ली तक किसानों के मार्च के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम देखा गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का आज तीसरा दिल्ली है। दिल्ली की ओर कूच करने के लिए बड़ी संख्या में किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हैं। इस बीच, दिल्ली के बॉर्डर इलाके के रास्तों को सील कर दिया गया है। दिल्ली-यूपी, दिल्ली-पंजाब और दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाली सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात है। किसान के 'दिल्ली चलो' मार्च के पहले दिन 13 फरवरी को लोगों को जाम की स्थिति से जुझना पड़ा। इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक रिकॉर्ड काम कर लिया।

71.09 लाख यात्रियों ने किया सफर

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी तक किसानों के मार्च के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम देखा गया। इस बीच, दिल्ली मेट्रो ने 13 फरवरी को अब तक के अपने इतिहास में सबसे अधिक यात्रियों की यात्रा दर्ज की। दिल्ली मेट्रो से मंगलवार को 71.09 लाख यात्रियों ने सफर किया। 

4 सितंबर को 71.03 लाख था आंकड़ा 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में डेटा शेयर करते हुए कहा कि उसने पिछले सितंबर में हासिल किए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिल्ली मेट्रो में दैनिक यात्रियों की संख्या पिछले साल चार सितंबर को 71.03 लाख और 29 अगस्त 2023 को 69.94 लाख थी। डीएमआरसी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार (13 फरवरी, 2024) को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज करके सितंबर 2023 में बनाए गए अपने सर्वाधिक दैनिक यात्रियों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्रियों की संख्या थी।" 

9 स्टेशनों पर कुछ गेट कई घंटे बंद रहा 

मंगलवार को दिल्ली मेट्रो ने किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर 9 स्टेशनों पर कुछ गेट को कई घंटों के लिए बंद करते हुए यात्रियों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित किया था। यात्रियों को अन्य द्वारों से इन स्टेशनों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी। बाद में डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि यात्रियों ने साबित किया है कि डीएमआरसी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोक परिवहन का एक प्रमुख साधन है। 13 फरवरी को 71,09,171 दैनिक यात्रियों ने मेट्रो के विभिन्न गलियारों की ट्रेन में सफर किया। आकंड़ों के मुताबिक, रेड लाइन में 7,57,629, येलो लाइन में 19,34,568, ग्रीन लाइन में 3,35,350 और रैपिड मेट्रो में 51,910 लोगों ने सफर किया। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

"प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है", संदेशखाली घटना की होगी जांच, BJP ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

ऐसी क्रूरता नहीं देखी होगी, पत्नी का सिर काटकर इलाके में घूमता रहा, फिर पहुंचा चाय की दुकान पर

नक्सलियों ने बीच बाजार गला रेतकर की शख्स की हत्या, जल जीवन मिशन के तहत कर रहा था काम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।