1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गैंगस्टर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 58 ठिकानों पर मारी रेड, दर्जनों आरोपियों को पकड़ा

गैंगस्टर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 58 ठिकानों पर मारी रेड, दर्जनों आरोपियों को पकड़ा

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 19, 2025 11:48 am IST,  Updated : Sep 19, 2025 11:48 am IST

राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में पुलिस ने विभिन्न गैंगस्टर्स के 58 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 36 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने 58 ठिकानों पर की छापेमारी।- India TV Hindi
पुलिस ने 58 ठिकानों पर की छापेमारी। Image Source : REPORTER INPUT

गैंगस्टर्स के बढ़ते खौफ के बीच उनके नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली और हरियाणा में गैंगस्टर्स नीरज बवाना, काला जठेड़ी, जितेंद्र उर्फ गोगी, राजेश बवाना, टिल्लू ताजपुरिया, कपिल सांगवान उर्फ नंदू और सुरेन्द्र मलिक उर्फ नीतू दाबोदा के 58 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को भारी मात्रा में कैश, सोने-चांदी के जेवर और हथियार मिले हैं।

58 ठिकानों पर छापेमारी

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार तड़के दिल्ली-NCR में गैंगस्टर्स के 58 ठिकानों पर छापेमारी की। इस रेड के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 36 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में गैंगस्टर नीरज बवाना का पिता प्रेम सिंह भी अरेस्ट किया गया है। गैंगस्टर्स के ठिकानों पर रेड के दौरान पुलिस ने 7 पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 4 देसी कट्टे, एक मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस को 49.60 लाख कैश, 1.36 किलो सोना, 14.60 किलो चांदी और एक बुलेटप्रूफ SUV भी मिली है।

नीरज बवाना का पिता गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली पुलिस की टीम ने गैंगस्टर्स के कई ठिकानों पर रेड मारी। इसमें पुलिस ने राजधानी समेत हरियाणा के सोनीपत, सांपला, झज्जर, रोहतक और बहादुरगढ़ में गैंगस्टर्स के ठिकानों को खंगाला। इसके अलावा गैंगस्टर्स के गुर्गों पर भी शिकंजा कसा। इस पूरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस की गैंगस्टर्स के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह सहरावत गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दिल्ली के खेड़ा खुर्द से शक्तिमान, टीकरी खुर्द नरेला दिल्ली से वेदपाल, कराला दिल्ली से नवीन को गिरफ्तार किया है। वहीं दिल्ली के कराला से अंकित उर्फ विशाल और हरिओम को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात गैंगस्टर गुड्डू का किया हाफ एनकाउंटर

मुंबई में iPhone 17 खरीदने के लिए लोगों के बीच हाथापाई, लगी लंबी कतारें, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।