1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, 1962 के बाद इस साल सबसे ठंडा रहा अक्टूबर

दिल्ली में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, 1962 के बाद इस साल सबसे ठंडा रहा अक्टूबर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 04:27 pm IST

दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले 58 साल में इस बार अक्टूबर का महीना सबसे ठंडा महीना साबित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली में 1962 के बाद पहली बार इस साल अक्टूबर सबसे ठंडा महीना रहा है।

Delhi Records Coldest October Day In 58 Years- India TV Hindi
Delhi Records Coldest October Day In 58 Years Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले 58 साल में इस बार अक्टूबर का महीना सबसे ठंडा महीना साबित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली में 1962 के बाद पहली बार इस साल अक्टूबर सबसे ठंडा महीना रहा है। आईएमडी ने कहा, "2020 में दिल्ली में अक्टूबर में औसत न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 1962 के बाद सबसे कम है। 1962 में अक्टूबर का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।"

Related Stories

आईएमडी के वैज्ञानिक ने कहा कि तापमान में यह गिरावट शांत हवाओं और राजधानी शहर पर बादल न होने के कारण है। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 1 नवंबर को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अक्टूबर के महीने का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 26 साल में सबसे कम था। इससे पहले सबसे कम तापमान 1937 में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आम तौर पर अक्टूबर के महीने में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। वहीं विभाग ने शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31.4 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई। इस दौरान हवा की गति 11.1 किमी प्रति घंटा होगी और आसमान साफ रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।