1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर, हालात पर हमारी नजर : केजरीवाल

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर, हालात पर हमारी नजर : केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 01:08 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। हम इसे कोरोना वायरस की तीसरी लहर कह सकते हैं।

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर, हालात पर हमारी नजर : केजरीवाल- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर, हालात पर हमारी नजर : केजरीवाल Image Source : INDIA TV

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। हम इसे कोरोना वायरस की तीसरी लहर कह सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि हालात पर हम नजर बनाए हुए हैं। हम सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 6,725 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया। दिल्ली में पहली बार कोविड-19 के 6,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके पहले शुक्रवार को दिल्ली में संक्रमण के 5,891 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली सरकार द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में संक्रमण के कारण 48 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,652 हो गई। सोमवार को 59540 नमूनों की जांच के बाद 6,725 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमित होने की दर बढ़कर 11.

29 प्रतिशत हो गई। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 36,375 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में रविवार तक लगातार पांच दिनों तक संक्रमण के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे जबकि सोमवार को संक्रमण के 4,001 नए मरीज सामने आए। त्योहारों के इस मौसम में लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। दिल्ली में संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 4,03,096 पहुंच चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।