1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: वाहन चोरी के 30 मामलों में शामिल था ये कपल, पुलिस ने दबोचा

दिल्ली: वाहन चोरी के 30 मामलों में शामिल था ये कपल, पुलिस ने दबोचा

 Published : Apr 10, 2024 11:23 pm IST,  Updated : Apr 10, 2024 11:23 pm IST

आरोपियों की पहचान 23 साल की मनिंदर कौर और 25 साल के प्रशांत के रूप में हुई है। ये लोग वाहन चोरी के 30 मामलों में शामिल रहे हैं। कौर ने ये बात मानी भी है कि उसका पति उसका साथ देता था।

Delhi Police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी के 30 मामलों में कथित तौर पर शामिल एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान पहाड़गंज इलाके के निवासी मनिंदर कौर (23) और प्रशांत (25) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पांच अप्रैल को एक दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में विकासपुरी पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया, 'पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। टीम ने महिला (कौर) की पहचान की और उसे पकड़ लिया।'

कौर ने माना- पति चोरी में शामिल था

उन्होंने बताया कि कौर ने बाद में खुलासा किया कि उसका पति प्रशांत भी चोरी में शामिल था। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने कहा, 'पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह जोड़ा पहले भी इसी तरह के 30 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। '

उन्होंने कहा कि कौर कथित तौर पर 30 मामलों में से सात में शामिल थीं और उसके पति का नाम 23 मामलों में था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली मेट्रो में होली खेलना और वीडियो बनाना महिलाओं को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

400 पार के लक्ष्य को पाने के लिए BJP को जीतना होगा ये 32 सीटें, नेहरू का ये रिकॉर्ड हो सकता है ब्रेक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।