1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi: लड़की के सीने और पेट में घोंपा चाकू, दिल्ली के तिलक नगर में मचा हड़कंप

Delhi: लड़की के सीने और पेट में घोंपा चाकू, दिल्ली के तिलक नगर में मचा हड़कंप

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jul 07, 2022 12:42 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 07:46 pm IST

Delhi: दिल्ली के तिलक नगर के तिलक विहार इलाके में लड़की को पड़ोसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। गंभीर रूप से घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग आक्रोशित हो गए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • लड़की के सीने और पेट में घोंपा चाकू
  • गंभीर हालत में लड़की अस्पताल में भर्ती
  • दिल्ली के तिलक नगर की घटना

Delhi: दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़की के सीने और पेट पर चाकू से बेरहमी से वार किया गया है। गंभीर रूप से घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात तिलक नगर के तिलक विहार इलाके की है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि लड़की का पड़ोसी है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग आक्रोशित हो गए हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए है लिखा है, ''अब ऐसी खबरों से मन घबरा जाता है। मां भारती का भी मान घटता है। वहीं कुछ यूजर्स आरोपी का नाम पूछ रहे हैं। 

मार्च में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या

इस साल मार्च के महीने में भी दिल्ली से एक लड़की को चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया था। दिल्ली के बवाना इलाके में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोदकर लड़की की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया था कि शादी के विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपी पेशे से ड्राइवर था।  

फरवरी में लड़की पर हथौड़े से हुआ वार

इस साल 20 फरवरी को भी दिल्ली के बेगमपुर में 17 साल की लड़की की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई थी। हिंदू लड़की की हत्या करने वाले लईक खान को हरदोई जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 20 फरवरी की शाम पड़ोस में रहने वाला लईक खान जबरदस्ती लड़की के घर में घुसा और उसके सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करके फरार हो गया। मृतक नाबालिग लड़की पर आरोपी लईक खान शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन लड़की और उसका परिवार इसके खिलाफ थे। आरोपी लईक खान एक फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी की लड़की और उसका परिवार से जान पहचान थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।