1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: वोटिंग जारी, कितने हैं उम्मीदवार, कब आएगा रिजल्ट?

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: वोटिंग जारी, कितने हैं उम्मीदवार, कब आएगा रिजल्ट?

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 18, 2025 08:37 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 01:51 pm IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग हो रही है। इस चुनाव के लिए वोटिंग दो चरणों में होगी। आइए जानते हैं कि इस चुनाव में कितने उम्मीदवार हैं और कब आएगा चुनाव का रिजल्ट।

delhi university student union election- India TV Hindi
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग दो चरणों में हो रही है। मॉर्निग क्लासेस वाले छात्र छात्राएं सुबह साढ़े 8 बजे से 1 बजे तक वोट डालेंगे। वहीं इवनिंग क्लास वाले छात्र-छात्राएं दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक वोट डालेंगे। वोट डालने वाले सभी छात्र मतदाताओं को अपने साथ यूनिवर्सिटी और कॉलेज की ओर से जारी आईकार्ड साथ रखना होगा।

कब आएगा रिजल्ट, कितने हैं उम्मीदवार?

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटों की गिनती 19 सितंबर को होगी। DUSU चुनाव में इस बार 4 पद के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 2 लाख 75 हजार वोटर छात्रों के हाथ हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए 9, उपाध्यक्ष पद लिए 3 , सचिव पद के लिए 4, संयुक्त सचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

सुरक्षा के कैसे हैं इंतजाम?

आपको बता दें कि इस बार DUSU चुनाव हाई कोर्ट की गाइडलाइन पर हो रहा है। चुनाव में पोस्टर, रैली, रोड शो, लाउडस्पीकर पर सख्त पाबंदी है। वहीं विजय जुलूस पर भी रोक लगी है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में 600 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही 160 पुलिसकर्मी बॉडी-वॉर्न कैमरों से लैस होंगे। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से वोटिंग के दौरान नजर रखी जाएगी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए मुख्य उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार  जॉस्लिन नंदिता चौधरी (NSUI) आर्यन मान  (ABVP)
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल झांसला  (NSUI) गोविंद तंवर (ABVP)
सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार कबीर (NSUI) कुणाल चौधरी (ABVP)
संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार  लवकुश भडाना (NSUI) दीपिका झा (ABVP)

ये भी पढ़ें- बिहार के बाद अब दिल्ली में SIR, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी

दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने रखा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम, बुजुर्गों की सेवा कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।