1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चिड़ियाघर में केयरटेकर पर झपटा बंदर... उंगली कटी, पैरों में गहरे घाव; टूरिस्ट पर भी किया हमला

दिल्ली चिड़ियाघर में केयरटेकर पर झपटा बंदर... उंगली कटी, पैरों में गहरे घाव; टूरिस्ट पर भी किया हमला

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 15, 2026 06:59 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 07:00 pm IST

दिल्ली चिड़ियाघर में एक बोनट बंदर के हमले में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बंदर के हमले से कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। एक अंगुली कट गई और दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए।

बंदर के हमले में...- India TV Hindi
बंदर के हमले में केयरटेकर घायल। Image Source : PTI

दिल्ली चिड़ियाघर में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई। चिड़ियाघर में बाड़े से बाहर आए एक बंदर के हमले में एक कर्मचारी और एक टूरिस्ट घायल हो गए। बंदर के हमले में कर्मचारी की एक अंगुली कट गई और उसके दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए। इस घटना से वहां आए लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद चिड़ियाघर के अधिकारी घायल केयरटेकर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। चिड़ियाघर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी बंदर ने दिसंबर 2025 में एक और कर्मी पर हमला किया था।

केयरटेकर गैलरी में घुस गया बंदर

यह घटना सोमवार सुबह हुई, जब देखभाल कर्मी आलोक गैलरी में गए। यह जगह जानवरों के बाड़ों के बाहर होती है तथा इसका इस्तेमाल केयरटेकर और चिड़ियाघर के दूसरे कर्मचारी करते हैं। आलोक ने बताया कि रविवार रात बंदर (बोनट मकाक प्रजाति) अपने बाड़े से बाहर निकल आया, क्योंकि उसका गेट ठीक से बंद नहीं किया गया था ऐसे में वह केयरटेकर गैलरी में घुस गया।

फुर्ती और तीखे हमले के लिए जाना जाता है 'बोनट मकाक' बंदर

'बोनट मकाक' भूरे रंग का बंदर है जो आम तौर पर दक्षिण भारत में पाया जाता है। वह अपनी फुर्ती और तीखे हमले के लिए जाना जाता है। आलोक ने बताया, ''जब मैं केयरटेकर गैलरी में गया तो बंदर पहले से ही वहां था। इससे पहले कि मैं कुछ कर पाता या किसी को बुला पाता, उसने मुझ पर हमला कर दिया। उस समय वहां कुछ टूरिस्ट भी मौजूद थे।''

'लॉकिंग सिस्टम' खराब होने का आरोप

उन्होंने कहा कि बाद में बंदर ने एक टूरिस्ट पर भी हमला कर दिया। चिड़ियाघर के डायरेक्टर ने संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद इन घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आलोक ने आरोप लगाया कि बाड़े का 'लॉकिंग सिस्टम' खराब था जिससे बंदर भाग निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि जानवरों के बाड़े के प्रभारी नियमित रूप से वहां नहीं जाते है। आलोक ने यह भी दावा किया कि हमले के समय वहां कोई रेंज अधिकारी नहीं थे।  

पहले भी हमला कर चुका है यह बंदर

चिड़ियाघर के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इसी बंदर ने दिसंबर 2025 में एक और कर्मी पर हमला किया था, जिससे उसे कई चोटें आई थी। वहीं, आपको बता दें कि दिल्ली के शास्त्री भवन में बंदरों के हमले से अधिकारी दीपक खोड़ा सातवीं मंजिल से नीच गिर गए थे।

(इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग से निकली बंदर की खोपड़ी, मचा हड़कंप, CISF ने किया पुलिस के हवाले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।