1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सीबीआई ने ईडी के अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की ले रहा था रिश्वत

सीबीआई ने ईडी के अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की ले रहा था रिश्वत

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 08, 2024 01:32 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 03:07 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी को सीबीआई ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपीअधिकारी की पोस्टिंग ईडी हेडक्वॉर्टर में है।

ईडी अधिकारी रिश्वत...- India TV Hindi
ईडी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार Image Source : FILE

नई दिल्ली: सीबीआई ने आज प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस अधिकारी की पोस्टिंग ईडी हेडक्वॉर्टर में है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अधिकारी का नाम संदीप यादव है और वह ईडी में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात है। 

 लाजपत नगर से गिरफ्तार

आरोपी अधिकारी को सीबीआई ने दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक ज्वैलर ने सीबीआई से उक्त अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात 

अधिकारी दिल्ली के ईडी हेडक्वॉर्टर में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात है। इसी शिकायत के आधार पर सीबीआई ने संजय यादव नाम के इस अधिकारी को 20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई आरोपी ईडी अधिकारी को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त 2023 में सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के बिजनेसमैन अमन ढल्ल को बचाने के लिए पांच करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय के एक सहायक निदेशक सहित 6 अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।