1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आसान नहीं केजरीवाल की राह, आज ED जमानत को हाई कोर्ट में देगी चुनौती

आसान नहीं केजरीवाल की राह, आज ED जमानत को हाई कोर्ट में देगी चुनौती

 Reported By: Abhay Parashar,  Bhasker Mishra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 20, 2024 09:48 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 06:23 am IST

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। कोर्ट ने शर्त रखी है कि केजरीवाल जांच और गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे और जांच में सहयोग भी करेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।- India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। Image Source : PTI

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को राहत मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 लाख रुपये के बेल बांड पर जमानत दे दी है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल के लिए जेल से बाहर आने की ये राह इतनी आसान नहीं होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी रॉउज एवन्यू कोर्ट से मिली अरविंद केजरीवाल के जमानत के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देने जा रही है। 

आज क्या होगा?

केजरीवाल को जमानत देने का लिखित आदेश आज ही वेबसाइट पर अपलोड होगा। आज ही ड्यूटी जज के सामने बेल बांड भरा जाएगा। उसके बाद निचली अदालत का आदेश तिहाड़ जेल जाएगा। वहाँ से केजरीवाल की रिहाई सुनिश्चित हो पाएगी। आज उम्मीद है कि ED दिल्ली हाईकोर्ट में इस आदेश को चुनौती दे देगी। ज़मानत रद्द करने की अर्जी दायर करने के साथ जल्द सुनवाई की मांग करेंगी।

इन शर्तों के साथ जमानत

कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। कोर्ट ने केजरीवाल को जरूरत पड़ने पर अदालत में पेश होने और जांच में सहयोग करने का भी निर्देश दिया है।

कल क्या है AAP की प्लानिंग?

जानकारी के मुताबिक, आप के सभी नेता शुक्रवार को 10 बजे पार्टी ऑफिस पहुचेंगे और वहां से राजघाट जाएंगे। राजघाट से सभी नेता भोगल (अतिशी के घर) अनशन वाली जगह पर पहुचेंगे, उसके बाद तिहाड़ जेल के लिए निकलेंगे। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल को मिली जमानत को सच्चाई की जीत बताया है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दी राहत

कौन हैं भर्तृहरि महताब? जिन्हें राष्ट्रपति ने बनाया लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।